10 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भाजपा सांसद के दावे चार साल में कराए ये विकास कार्य

सांसद चौधरी बाबूलाल बोले, फतेहपुरसीकरी लोकसभा में हुए चार साल में अनेकों विकास काम

2 min read
Google source verification

आगरा

image

Abhishek Saxena

Jun 06, 2018

bjp

भाजपा सांसद के दावे चार साल में कराए ये विकास कार्य

आगरा। फतेहपुरसीकरी लोकसभा में मोदी सरकार में मैंने जनहित के अनेकों विकास कार्यों को कराया और शेष विकास कार्य भी जल्दी पूरे होंगे। संसदीय क्षेत्र फतेहपुरसीकरी में कराए गए विकास कार्यों की सूची सांसद चौधरी बाबूलाल ने बुधवार को सर्किट हाउस में प्रेस वार्ता कर दी। व

गिनाए ये कार्य
भाजपा सांसद चौधरी बाबूलाल ने बताया कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बाह-बटेश्वर रोड, भदरौली-पिनाहट रोड, आगरा-शमशाबाद रोड से नवादा-गढ़ी जहान सिंह-आगरा देवरी रोड तक, आगरा शमशाबाद रोड अकबरपुर से फतेहाबाद रोड तक, आगरा-कागारौल मार्ग से दिगरौता रिठौरी मार्ग, आगरा-जगनेर रोड-कासिमपुर-सिंगाइच-दहगवां तक, फतेहपुर सीकरी से दूरा कागारौल तक, अछनेरा से साधन मथुरा बाॅर्डर तक, आगरा-अछनेरा मार्ग नागर-अटूस-पनवारी-आगरा मथुरा रोड तक, फतेहपुर सीकरी डाबर रोड से मण्डी मिर्जा खां-सामरा-दाउदपुर-राजस्थान-भरतपुर धौलपुर मार्ग तक, किरावली से सरसा अरहेरा दूरा तक, दूरा से डिठवार तक, मगटई से सुनारी-जऊपुरा पनवारी तक, आगरा-भरतपुर मार्ग से ब्यारा ताजपुर नगरीया-भड़कौल से फतेहपुर सीकरी रोड तक, शमशाबाद राजाखेड़ा रोड से मझारा धनौला रोड तक सड़क बनाई गई।

सांसद चौधरी बाबूलाल ने इससे पहले सभी सभी प्रसाशनिक अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा भी की। इस दौरान डॉ. रामेश्वर चौधरी, सांसद प्रवक्ता राजकुमार पथिक, प्रदीप राठौर आदि मौजूद थे।

केन्द्रीय सड़क निधि मार्ग
1. फरह मथुरा-अछनेरा-किरावली मार्ग।
2. आगरा-महुअर फाॅर लाइन तक।
3. फतेहाबाद रोड से निवोहरा से शाविद रोड।
4. उटंगन नदी पर धनौला पर फ्लाई ओवर।
5. उटंगन नदी पर ग्राम शाविद पर फ्लाई ओवर।


अन्य विकास कार्य
1. आगरा-बाह-इटावा रेल लाइन चालू करवाई।
2. आगरा-फतेहपुर सीकरी रोड पथौली नहर पर फ्लाई ओवर पर कार्य चालू है।
3. आगरा-फतेहपुर सीकरी रेलमार्ग पर पथौली नहर पर फ्लाई ओवर पर कार्य चालू है।
4. यमुना नदी रुनकता रेणुका का फ्लाई ओवर प्रोसेस में है।
5. आगरा-फतेहपुर सीकरी रेल मार्ग पर किरावली में फ्लाई ओवर प्रोसेस में है।
6. डाबर सिरौली ग्राम पर बांध प्रोसेस में है।
7. आगरा-भरतपुर रेल मार्ग पर अछनेरा में अहमदाबाद ऐक्सप्रेस का ठहराव कराया।
8. पिनाहट पर चम्बल पर पुल नरेन्द्र सिंह तौमर मंत्री से कहकर मध्य प्रदेश सरकार से मंजूर कराया।
9. किरावली स्टेशन पर रिजर्वेशन काउन्टर खुलवाया।
10. आगरा मथुरा रेल मार्ग पर पनवारी पर फ्लाई ओवर।
11. आगरा-मथुरा रोड पर हीरालाल की प्याऊ पर फ्लाई ओवर
12. आगरा से मथुरा रोड एन.एच 2 से 4 लेन करवाई।
13. आगर-मथुरा रोड पर कीठम पर फुट ओवर ब्रिज बनवाया।
14. आगरा-मथुरा रोड पर सिकन्दरा मंडी पर फुट ओवर ब्रिज।