16 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

BJP संगठन चुनाव प्रक्रिया 18 से, मंडल और जिलाध्यक्षों को सता रहा भय, पढ़िए कैसे होगा election

-BJP संविधान के अनुसार हर 3 वर्ष बाद होता है संगठन का Election -ही बूथ अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष और जिलाध्यक्ष पद के लिए दावेदार सक्रिय -आम सहमति से चुनाव प्रक्रिया कराने पर जोर, कार्यशाला में दी जानकारी

3 min read
Google source verification

आगरा

image

Amit Sharma

Sep 02, 2019

swatantra dev singh

swatantra dev singh

आगरा। भारतीय जनता पार्टी के संविधान के अनुसार हर 3 वर्ष बाद संगठन का चुनाव होता है। इससे पहले सदस्यता अभियान चलाकर पार्टी नए सदस्य जोड़ने का काम करती है। विगत 20 अगस्त को सदस्यता अभियान पूरा हो चुका है। इसके बाद सत्यापन की प्रक्रिया भी पूर्ण कर ली गई है। अब 18 सितम्बर से चुनाव प्रक्रिया शुरू हो रही है। निर्देश है कि सभी चुनाव आम सहमति से हों। इसके साथ ही बूथ अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष और जिलाध्यक्ष पद के लिए दावेदार सक्रिय हो गए हैं।

चुनाव कार्यक्रम

18 से 22 सितंबर के मध्य बूथ का चुनाव होगा। इसमें बूथ समितियों का चुनाव होना है। जिन बूथों पर 25 से कम सदस्यता हुई है, उन बूथों पर चुनाव नहीं होगा। 50% समितियों के गठन और 75% बूथ अध्यक्षों के गठन के बाद ही मंडल अध्यक्ष का चुनाव सुनिश्चित हो सकेगा। इसके बाद मंडल अध्यक्ष और उनकी समितियों के चुनाव होंगे। इनके लिए चुनाव अधिकारी नियुक्त कर दिए गए हैं। 19 और 20 अक्टूबर को मंडल अध्यक्ष का चुनाव होगा, जिसमें 60 सदस्यीय समिति का गठन होना है। समिति में 20 महिला और 4 अनुसूचित जाति के सदस्य होना आवश्यक है। मंडलों में चुनाव वाले दिन से 1 दिन पहले नामांकन प्रक्रिया होगी। इसके बाद नामांकन की जांच और नाम वापसी होगी। मंडल में मंडल अध्यक्ष, मंडल समिति और जिला प्रतिनिधि का चुनाव होगा। इस चुनाव के लिए मंडल के चुनाव अधिकारी चुनाव कराएंगे। इसके बाद जिला स्तर पर चुनाव प्रक्रिया होगी, जिसमें जिलाध्यक्ष, जिला समिति और प्रांतीय परिषद का चुनाव होगा। इस चुनाव को जिला चुनाव अधिकारी संपन्न कराएंगे। सारे चुनाव आम सहमति से होंगे। सभी फैसले जिला चुनाव अधिकारी के मान्य होंगे। भाजपा के किसी पद के आवेदन भरने के लिए सक्रिय सदस्य होना आवश्यक है।

कार्यशाला में दी जानकारी

जिलों और महानगरों में संगठन चुनाव की तैयारियों के लिए कार्यशाला हो रही है। ब्रज क्षेत्र कार्यालय जयपुर हाउस आगरा पर आगरा महानगर की एक कार्यशाला का आयोजन हुआ। इसमें संगठन के चुनाव से संबंध रखने वाले सभी पदाधिकारियों ने भाग लिया। कार्यशाला में प्रमुख रूप से मुख्य वक्ता के रूप में आये उत्तर प्रदेश के दर्जा प्राप्त मंत्री और प्रदेश के सह चुनाव अधिकारी वाईपी सिंह ने चुनाव से संबंधित जानकारी दी।

आम सहमति से चुनाव कराएं

इससे पहले ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी और राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने सभी पदाधिकारियों को निष्ठा और ईमानदारी का पाठ पढ़ाया। उन्होंने कहा पुनर्गठन द्वारा समन्वय स्थापित कर आम सहमति से चुनाव कराना है उन्होंने कहा कार्यकर्ता के रूप में शक्ति केंद्र से हीरा मोती लेकर आने हैं। परिश्रम की पराकाष्ठा पार कर पार्टी को श्रेष्ठ बनाया है। सदस्यता अभियान के दौरान सी श्रेणी के बूथों पर अधिक काम और सम्मान मिला है। मूल कार्यकर्ता की भावना को ठेस ना पहुंचे। सभी को ध्यान में रखते हुए कार्य करना है। देश और दुनिया के सबसे बड़े संगठन का चुनाव सर्वव्यापी और सर्वस्पर्शी होना चाहिए। चुनाव में किसी भी प्रकार की अनियमितता होने पर अपील करने के लिए तीन सदस्यीय कमेटी भी बनाई गई है।

ये रहे उपस्थित

बैठक में प्रमुख रूप से महानगर अध्यक्ष विजय शिवहरे, आगरा महानगर चुनाव अधिकारी अरुण वशिष्ठ, सह चुनाव अधिकारी पूनम कपूर, विनोद अग्रवाल और बंटी चौधरी, महामंत्री हेमंत भोजवानी, मनोज राघव, अश्वनी वशिष्ठ, अशोक पिप्पल, नवल तिवारी, ललित चतुर्वेदी, संजीव चौबे, राम कुमार शर्मा, कृष्ण मुरारी अग्रवाल , हरिओम शर्मा , नवीन प्रजापति , डॉ एके विश्वास और मीडिया प्रभारी दिनेश अगरिया आदि मौजूद रहे।