18 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

स्टाइल फिल्म के अभिनेता साहिल खान पहुंचे ताजमहल तो फैंस हुए बेकाबू

आगरा आए साहिल खान ने देखा ताजमहल, दुनिया की सबसे खूबसूरत इमारत बताया

2 min read
Google source verification

आगरा

image

Abhishek Saxena

Dec 06, 2018

tajmahal

sahil khan

आगरा। ताजमहल का जादू हर किसी को अपनी ओर खींचता है। फिर वो नेता हो या फिर अभिनेता। फिल्म स्टाइल में अपनी कॉमेडी और एक्शन से दर्शकों का मनोरंजन करने वाले बॉलीवुड अभिनेता अभिनेता भी ताजमहल के आकर्षण से दूर नहीं रह सके। अभिनेता साहिल खान अचानक गुरुवार को ताजमहल का दीदार करने पहुंचे। उनके पहुंचने की जानकारी मिलने पर सैलानी काफी उत्साहित दिखे। साहिल खान ने सैलानियों को निराश भी नहीं किया और जमकर सेल्फी खिंचाईं।

दर्शकों को बनाया दीवाना
गुरुवार को अभिनेता साहिल खान आगरा आए। उनके साथ उनकी पूरी टीम मौजूद रही। बॉलीवुड में दर्शकों को कॉमेडी फिल्म के साथ साथ एक्शन से मनोरंजन कराने वाले अभिनेता साहिल खान ने ताजमहल की खूबसूरती को निहारा। साहिल खान ने ताजमहल के हर कोने को देखा। उन्होंने ताज की नक्काशी और उनके निर्माण के इतिहास की बारीकी से जानकारी ली। वहीं डायना बेंच पर अपने सहयोगियों के साथ फोटोग्राफी भी कराई। साहिल खान को ताजमहल के अंदर देखकर उनके फैंस भी गदगद हो उठे। साहिल खान ने अपने फैंस को निराश नहीं किया। कई सैलानियों ने उन्हें पहचानने के बाद उनके साथ फोटो खिंचाने की पेशकश की, जिसे साहिल खान ने निराश नहीं किया। साहिल खान ने कहा कि ताजमहल दुनिया की बेहद खूबसूरत इमारत है। वे इसे देखकर यहां दोबारा आने की सोच रहे हैं।

फैंस के साथ लीं सेल्फी
साहिल खान ने ताजमहल देखने के बाद कहा कि उन्होंने पहली बार ताजमहल देखा। उन्हें ताजमहल देखने के लिए इससे पहले ही आ जाना चाहिए था। साहित खान ने कहा कि लोग प्यार मांगते हैं तो वे मना नहीं करते। सेल्फी के लिए अपने फैंस को कभी निराश नहीं करते।