
भारत में आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर ताजमहल को भी अब कचरे से आजादी मिल सकेगी। पीएमओ के निर्देश के बाद एएसआई ने ताजमहल में बोतल क्रशिंग मशीन लगा दी है। जिसका शुभारंभ शनिवार को भारतीय क्रिकेट टीम की सदस्य और अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित पूनम यादव करेंगी। दरअसल ताजमहल मे सबसे ज्यादा प्लास्टिक का कचरा निकलता था। जिनमें सबसे ज्यादा संख्या पानी की बोतल की होती थी। जिन्हें पर्यटक यहां स्थित डस्टबिन में छोड़ जाते थे।
विशेष सफाई अभियान के दिए निर्देश
बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में लोगों से सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल न करने की अपील की थी। जिसे लेकर प्रधानमंत्री कार्यालय यानी पीएमओ ने एएसआई के मुख्यालय को निर्देश जारी किए थे। जिसमें कहा गया था कि इस बार आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर स्मारकों में विशेष सफाई अभियान चलाया जाए। साथ ही यहां निकलने वाले प्लास्टिक के कचरे को खत्म करने के लिए बोतल क्रशिंग मशीन लगाई जाए।
जल स्रोतों की लगाई जाएगी प्रदर्शनी
वहीं पीएमओ के निर्देश के बाद शुक्रवार को ताजमहल के पूर्वी गेट वाले दालान में बोतल क्रशिंग मशीन लगाई गई। ताजमहल के वरिष्ठ संरक्षण सहायक प्रिंस वाजपेयी ने बताया कि शनिवार को ही ताजमहल में जल स्रोतों की प्रदर्शन भी लगाई जाएगी। जिसका उद्घाटन पूनम यादव करेंगी। स्कूली बच्चों के अलावा पर्यटक भी प्रदर्शन देखेंगे। जिसमें ताजमहल में पूर्व में किस तरह से जल के स्रोत थे, जल स्रोतों, कुओं आदि के चित्रों को शामिल किया गया है।
Published on:
13 Aug 2022 10:18 am
बड़ी खबरें
View Allआगरा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
