19 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

करवाचौथ पर प्रेमी से मिलने मध्यप्रदेश से आयी महिला को पता चली ऐसी हकीकत कि पैरों तले खिसक गई जमीन, जानिए पूरा मामला…

demo picमध्य प्रदेश के जबलपुर में युवक के साथ लिव इन रिलेशनशिप रह चुकी है महिला।

2 min read
Google source verification

आगरा

image

suchita mishra

Oct 19, 2019

rape00-00.jpg

demo pic

आगरा। मध्य प्रदेश के जबलपुर में युवक के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रही एक महिला के सामने करवाचौथ के दिन प्रेमी को लेकर ऐसा खुलासा हुआ कि उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। करवाचौथ पर प्रेमी से मिलने आगरा आयी महिला को पता चला कि युवक के कई महिलाओं से संबन्ध हैं। इसके बाद महिला ने युवक को समझाने की कोशिश की और शादी की बात कही। इस पर युवक ने इंकार कर दिया। इसके बाद महिला थाना ताजगंज पहुंची और प्रेमी की शिकायत की। फिलहाल पुलिस मामले में जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें:गर्भवती को डिलीवरी के लिए ले जा रही कार ट्रक में जा घुसी, चार की दर्दनाक मौत, महिला गंभीर रूप से घायल, जानिए पूरा मामला!

एक बेटे की मां है महिला
उत्तर प्रदेश के जौनपुर की महिला की शादी सात साल पहले हुई थी। महिला एक बेटे की मां भी है। वो मध्यप्रदेश के जबलपुर जिले में रहती है। चार साल पहले उसका पति से कुछ विवाद हो जाने के कारण दोनों अलग रहने लगे। इस दौरान महिला की मुलाकात युवक से हुई। युवक एक सीमेंट कंपनी में मैनेजर के पद पर कार्यरत है। महिला का आरोप है कि युवक ने उसे शादी का झांसा दिया और अपने साथ लिव इन में रखने लगा। इस दौरान उसने कई बार उसके साथ शारीरिक संबन्ध भी बनाए।

यह भी पढ़ें:सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता के घर के बाहर फायरिंग, दहशत में आया परिवार, पुलिस से मांगी सुरक्षा, जानिए पूरा मामला!

डेढ़ साल पहले आगरा आ गया था युवक
करीब डेढ़ साल पहले युवक का ट्रांसफर आगरा हो गया और वो यहां ताजगंज क्षेत्र में किराए पर रहने लगा। इस करवाचौथ पर महिला युवक से मिलने आगरा आयी तो युवक उसे अपने मकान में ले गया। यहां आकर उसे पता चला कि युवक के कई महिलाओं से संबन्ध हैं। ये जानकर महिला के पैरों तले जमीन खिसक गई। उसने इसका विरोध किया और शादी करने के लिए कहा तो युवक ने मना कर दिया। इसके बाद महिला थाने पहुंची और पुलिस से शिकायत की। इस मामले में थाना प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि अभी महिला ने मौखिक शिकायत की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। यदि लिखित में शिकायत देगी तो जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।