16 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इन्हें मिलने जा रहा ब्रज रत्न अवॉर्ड, देखें सूची

सूरसदन में हो रहे इस भव्य आयोजन में आ रहे भजन सम्राट अनूप जलोटा।

4 min read
Google source verification

आगरा

image

Dhirendra yadav

Dec 21, 2017

Braj ratna awards

Braj ratna awards

आगरा। कला, साहित्य, फिल्म, खेल और चिकित्सा सहित विभिन्न ग्यारह क्षेत्रों में नेशनल व इंटरनेशनल लेवल पर मुकाम हासिल करने वाली शख्सियत 23 दिसम्बर को सूरसदन प्रेक्षाग्रह में जुटेंगी। इनमें कई फिल्म और टीवी जगत की नामचीन हस्तियां भी शामिल होंगी जिन्हें ब्रज क्षेत्र के सबसे बड़े सम्मान ब्रज रत्न अवॉर्ड से नवाजा जाएगा। इस भव्य अवॉर्ड समारोह का आयोजन इनक्रेडिबल इंडिया फाउंडेशन व पाथ मेकर फाउंडेशन की ओर से किया जा रहा है। इस भव्य अवॉर्ड समारोह में ब्रज क्षेत्र से ताल्लुक रखने वाली 11 शख्सियतों का सम्मान होगा।

ट्रॉफी का हुआ अनावरण
ब्रज रत्न अवॉर्ड प्राप्त करने जा रही शख्सियतों के नामों की घोषणा के बाद ब्रज रत्न की ट्रॉफी का अनावरण ब्रज रत्न अवॉर्ड एडवाइजरी बोर्ड के प्रेसिडेंट राजेश गर्ग, वाइस चेयरमैन आरके सचदेवा, अनिल दुदवेवाला, आयोजन समिति की वाइस चेयरमैन डॉ. प्राची राज एवं मनोरम बजाज के चेयरमैन आरएम कपूर, हेरिटेज बिल्डर्स के चेयरमैन सतीश अरोड़ा और इनक्रडिबल इंडिया फांडडेशन के वाईस चेयरमैन डॉ. आंचल शर्मा, मोहित जैन, प्रेसिडेंट मधुसूदन भट्ट, सेक्रेटरी अजय शर्मा, इवेंट कोर्डिनेटर ब्रजेश शर्मा एवं पाथ मेकर फाउंडेशन के डॉ.आरएन शर्मा आदि ने संयुक्त रूप से किया।

ये रहे मौजूद
इस मौके पर आयोजन समिति के निदेशक दीपक चौबे, मधुकर अरोड़ा, रोहित जैन, राजेश मंगल , कुलदीप पाठक, अतुल तिवारी, ख्यालीराम धाकड़, मगल सिंह धाकड़, इनक्रेडिबल इंडिया फांडडेशन के निदेशक अधिवक्ता अशोक चौबे, मयंक अग्रवाल, महेश धाकड़, आदित्य पराशर, हेमा सिंह भगौर, नेक्सटर मेडिकेयर के जेडी शर्मा डॉ. रोहित बंसल, डॉ. पार्थ सारथी शर्मा आदि विशेष रूप से मौजूद रहे।

आ रहे अनूप जलोटा
भजन सम्राट अनूप जलोटा आयोजन का मुख्य आकर्षण होंगे, ब्रज रत्न अवॉर्ड की रंगारंग शाम उनकी प्रस्तुति से भक्तिमय होगी, उनकी आवाज में भगवान श्री कृष्ण के भजन से प्रेक्षाग्रह में मौजूद दर्शक मन्त्रमुग्ध होंगे।

चयन में पारदर्शिता के लिए जूरी का गठन
इनक्रेडिबल इंडिया फाउंडेशन की ओर से आयोजित इस अवॉर्ड के लिए ब्रज क्षेत्र की 55 हस्तियों का नॉमिनेशन किया गया था। उनके चयन में पारदर्शिता के लिए मेंबर ऑफ जूरी का गठन किया गया था। जूरी मेंबर्स द्वारा दिए गए वोटों के आधार पर अवॉर्डियों का चयन किया गया है।

बोर्ड ऑफ जूरी में ये लोग रहे शामिल
उद्योगपति पूरन डावर की अध्यक्षता में जेएस यूनिवर्सिटी के चांसलर डॉ. सुकेश यादव, समाज विज्ञान संरुथान के पूर्व निदेशक प्रो. डॉ. ब्रजेश चंद्रा, ललित कला संस्थान की पूर्व निदेशक वरिष्ट चित्रकार डॉ. सरोज भार्गव, कवित्री डॉ. शशि तिवारी एवं वरिष्ट रंगकर्मी विनय पतसरिया बोर्ड ऑफ जूरी में शामिल रहे।

ब्रज की इन 11 हस्तियों को मिलेगा ब्रज रत्न अवॉर्ड
वरिष्ठ चिकित्सक पदमश्री डॉ. डीके हाजरा, एसएन मेडिकल कॉलेज से चिकित्सा के क्षेत्र में स्नातक की डिग्री हासिल कर डॉ. दयाकिशोर हाजरा ने इंडोक्रिमिनोलॉजी एवं न्यूक्लियर चिकित्सा के क्षेत्र में उच्च शिक्षा प्राप्त की। खास बात ये है कि टी एवं टीएसएच हार्मोंस के संश्लेषण की खोज करने के लिए डॉ. हाजरा का नामांकन 1977 में नॉबेल पुरुस्कार के लिए हुआ। भारत सरकार द्वारा 2014 में चौथे सबसे बड़े नागरिक सम्मान पदमश्री से इन्हें सम्मानित किया गया।

फिल्म निर्माता एवं निर्देशक सिद्धार्थ नागर
मथुरा में जन्मे फिल्म निर्माता एवं निर्देशक सिद्धार्थ नागर कई टीवी सीरियल के अलावा बृज का बिरजू जैसी बेहतरीन फिल्म का निर्माण कर चुके हैं। सिद्धार्थ आज बॉलीबुड में प्रमुख फिल्म निर्माता एवं निर्देशक के रूप में पहचाने जाते हैं जोकि महान साहित्यकार अमृतलाल नागर जी की विरासत को आगे बढ़ा रहे हैं।

चित्रकार पदमश्री कृष्ण कन्हाई
मथुरा के मूल निवासी चित्रकार पदमश्री कृष्ण कन्हाई अपनी सजीव चित्रकारी के लिए विश्व विख्यात हैं। भारत सरकार द्वारा 2004 में पदमश्री, 2009-10 में राष्ट्रीय कालीदास पुरस्कार से सम्मानित किये जा चुके है। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा 2015 में इन्हें यश भारती पुरस्कार से भी नव़ाजा गया है।

ख्याति प्राप्त गीतकार एवं कवि प्रो. कवि सोम ठाकुर
हिंदी गौरव सम्मान और यश भारतीय से सम्मानित अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त गीतकार एवं कवि प्रो. सोम ठाकुर ने काव्य पाठ के साथ ही अनेकों फिल्मों के लिए भी गीत लिखे जिनमें से इनके लिखे कुछ गीतों को सुर सामग्री लता मंगेशकर जी ने भी अपनी आवाज दी है।

मॉडल शिवांकिता दीक्षित
फेमिना मिस इंडिया ब्यूटी कांटेस्ट में मिस बंगाल के खिताब जीतने के बाद फेमिना मिस इंडिया 2017 में फाइनिलिस्ट रहीं मॉडल शिवांकिता दीक्षित मॉडलिंग की दुनियां में नेशनल लेवल पर अपनी उपस्थिति दर्ज करा चुकीं शिवांकिता दीक्षित ने मॉडलिंग और फैशन जगत में ब्रज क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

फिल्म अभिनेता युवराज पाराशर
फिल्म अभिनेता युवराज पाराशर कई फिल्मों में बतौर नायक अभिनय कर चुके हैं। जिनमें प्रमुख फि़ल्में मधुर भंडारकर की फैशन के अलावा दोनों ये न जाने क्यूं, लव लाइफ एंड स्क्रू हैं। साथ ही युवराज पाराशर शास्त्रीय नृत्य के सिद्धस्त कलाकार भी हैं।

क्रिकेटर दीपक चाहर
आगरा में जन्मे दीपक चाहर भारतीय क्रिकेट के प्रथम श्रेणी के खिलाड़ी हैं। पेस बॉलर दीपक राइजिंग पुणे सुपर जाइंट्स और राजस्थान रॉयल्स की तरफ से आईपीएल में खेल चुके हैं। क्रिकेटर दीपक चाहर इंडियन क्रिकेट टीम में भी सलेक्ट हो चुके हैं

गजल गायक सुधीर नारायण
विश्व स्तर पर गजल गायक सुधीर नारायण अब तक लगभग 2,000 से अधिक प्रस्तुतियां दे चुके हैं, सुधीर नारायण एचएमबी, टी सीरीज जैसी कई म्यूजिक कंपनियों के लिए एलबम रिकॉर्ड कर चुके हैं। सुधीर नारायण पिछले वर्ष संगीत नाट्य एकादमी अवॉर्ड प्राप्त कर चुके हैं। वह गजल गायिकी में आज विश्व स्तर पर जाना-पहचाना नाम हैं।

फैशन डिजायनर बारिजा बजाज
मशहूर फैशन डिजायनर बारिजा बजाज पिछले एक दशक से भी अधिक समय से राजधानी दिल्ली एवं मुंबई में आयोजित होने वाले फैशन वीक में कई बार से अपना कलेक्शन पेश करती आ रही हैं, फैशन डिजायनर के रूप में बारिजा ने नेशनल एवं इन्टरनेशनल स्तर पर अपनी खास पहचान बनाकर आगरा और ब्रज क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

साहित्य एवं खेलप्रेमी हरविजय वाहिया
खेल एवं साहित्य जगत में सक्रिय हरविजय वाहिया ने आगरा को ताज लिटिरेचर फेस्टिवल के रूप में राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई है। अनेकों सामाजिक कार्यों से जुड़े वाहिया एडवेंचर स्पोट्र्स क्रिकेट सहित कई खेलों में सराहनीय योगदान रहा है।

कत्थक नृत्य कलाकार रीनू तापोश गिरी
लखनऊ-जयपुर घराने के कत्थक नृत्य पारंगत कलाकार रीनू तापोश गिरी द्वारा अपने नृत्य की अब तक लगभग 1000 से अधिक प्रस्तुतियां देश विदेश में दी जा चुकी हैं इस भाई बहन की अनूठी जोड़ी को संगीत नाट्य अकादमी द्वारा सम्मानित किया जा चुका है।