
Dr krishna gopal RSS
आगरा। नागरिकता संशोधन कानून को लेकर देशभर में विरोध हो रहा है। इसे देखते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने लोगों का भ्रम दूर करने की ठानी है। इसके तहत आगरा में पहला कार्यक्रम होने जा रहा है। संघ के सहसरकार्यवाह डॉ. कृष्णगोपाल कानून के बारे में पूरी जानकारी देने जा रहा हैं। रविवार यानी आज पूर्वाह्न 11 बजे से सूरसदन में कार्यक्रम होगा। आयोजकों ने इसमें आम जनता को आमंत्रित किया है। कहा है कि जिसे भी किसी भी प्रकार का भ्रम नागरिकता संशोधन कानून में है, आकर दूर कर सकता है।
तीन देशों के नागरिक भारत में
यह कार्यक्रम नागरिकता अधिनियम समर्थक मंच के तहत हो रहा है। मंच ने एक पत्रक जारी किया है। इसमें कहा गया है- प्रत्येक राष्ट्र के जीवन में अनेक ऐसे ऐतिहासिक क्षण आते हैं, जो कि राष्ट्र और भावी पीढ़ी के भविष्य को प्रभावित करते हैं। भारतवर्ष ने स्वतंत्रता प्राप्ति के साथ सनातन भारत भूमि विभाजन का दंश झेला है। इसके परिणामस्वरूप करोड़ों स्वजन ऐसे राष्ट्र के नागरिक बन गए दो कट्टर इस्लाम राष्ट्र थे। इन स्वजनों ने धार्मिक कट्टरपंथी विचारधारा पर चलने वाले अफगानिस्तान, पाकिस्तान और बांग्लादेश में भीषण अत्चाचार झेले। साथ ही मान मर्यादा और संपत्ति के बलात अपहरण का दंश झेला। अंततः भारत में शरण प्राप्त की।
भ्रम का करेंगे निवारण
भारत में शरणागत हुए अपने ये स्वजन अब तक सम्मनपूर्वक जीवन निर्वहन हेतु भारत की नागरिकता प्राप्त करने से वंचित थे। अब जाकर वह सुखद क्षण आया है। नागरिकता (संशोधन) अधिनियम 2019 द्वारा पड़ोसी देशों से आए इन भी बंधुओं को अपने देश में सम्मानपूर्वक जीने का अधिकार प्राप्त हो सकेगा। नागरिकता (संशोधन) अधिनियम 2019 के लेकर कतिपय स्वार्थी तत्वों द्वार भ्रम फैलाया जा रहा है। भय का वातावरण निर्माण किया जा रहा है। इसी के समाधान हेतु परिचर्चा आयोजित की जा रही है।
Updated on:
29 Dec 2019 10:16 am
Published on:
29 Dec 2019 10:11 am
बड़ी खबरें
View Allआगरा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
