14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रिश्वत के आरोप में PNC के 4 अधिकारियों पर गिरी गाज, आगरा में NHAI अफसरों को दे रहे थे 10 लाख रुपए

CBI arrest 4 PNC Officers: CBI ने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के अधिकारियों को 10 लाख रुपए लेने के मामले में रंगे हाथों पकड़ा है।

less than 1 minute read
Google source verification

आगरा

image

Sanjana Singh

Jun 11, 2024

CBI arrest 4 PNC Officers

CBI arrest 4 PNC Officers

CBI arrest 4 PNC Officers: भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) अधिकारियों को 10 लाख रुपए की रिश्वत देने के आरोप में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI ) ने पीएनसी इंफ्राटेक (पीएनसी) के चार अधिकारियों को गिरफ्तार किया है। शनिवार को सीबीआई टीम ने आगरा सहित आधा दर्जन जगह पीएनसी ठिकानों पर छापा मारा था। पीएनसी इंफ्राटेक में बड़ी हिस्सेदारी रखने वाले भारतीय जनता पार्टी से राज्यसभा सांसद नवीन जैन पूर्व में कंपनी के डायरेक्टर रह चुके हैं। वर्तमान में उनके तीन भाई प्रदीप चक्रेश और योगेश कंपनी का संचालन करते हैं।

भाजपा सांसद के भाई समेत 10 के खिलाफ केस दर्ज

सीबीआई प्रवक्ता के अनुसार पीएनसी और एनएचएआई अधिकारियों को 10 लाख रुपए की रिश्वत मामले में रंगे हाथ पकड़ा था। पकड़े गए आरोपियों में पीएनसी के सत्य नारायण अंगुलुरी, बृजेश मिश्रा, अनिल जैन और शुभम जैन के अलावा एनएचएआई छतरपुर के परियोजना निदेशक पुरुषोत्तम लाल चौधरी, कंसलटेंट शरद वर्मा, रेजीडेंट इंजीनियर प्रेम कुमार सिन्हा शामिल हैं। पीएनसी का पक्ष जानने के लिए चेयरमैन चक्रेश जैन और डायरेक्टर योगेश जैन के मोबाइल पर संपर्क किया। मोबाइल स्विच ऑफ हैं।

यह भी पढ़ें: संजीव बालियान बोले-चुनाव हारने में जयचंदों का हाथ, मुस्लिम वोटों का ध्रुवीकरण बड़ी वजह

सांसद के भाई योगेश पर अनुचित लाभ का आरोप

राज्यसभा सांसद नवीन जैन के भाई योगेश जैन सहित 10 लोगों के विरुद्ध सीबीआई ने केस दर्ज किया था। हाइवे निर्माण से जुड़ी एक कंपनी ने सांसद के भाई पर एनएचएआई अधिकारियों को रिश्वत देकर अनुचित लाभ लेने की शिकायत दर्ज कराई थी। केस दर्ज के बाद सीबीआई ने जाल बिछाया। 10 आरोपियों में सीबीआई 7 को गिरफ्तार कर चुकी है। 10 लाख की रिश्वत मध्य प्रदेश में झांसी-खजुराहो हाईवे का अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी करने, अंतिम बिलों के भुगतान और हैंडओवर के एवज में देने का आरोप है।

बड़ी खबरें

View All

आगरा

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग