समाजवादी पार्टी की महिला विंग में इन दिनों क्षमा जैन सक्सेना चर्चा में हैं। सूत्रों के मुताबिक क्षमा जैन सक्सेना के पास पार्टी के जो पद हैं, उसके चलते उनकी राह मुश्किल हो सकती है। बता दें कि वे वर्तमान में सपा की पार्षद हैं। विधानसभा चुनाव के लिए उन्हें प्रत्याशी घोषित किया गया है। वहीं महानगर का एक और पद उनके पास है। ऐसे में तीन पद एक साथ होने के चलते महिलाओं के बीच वे चर्चा में बनी हुई हैं। माना जा रहा है कि इसी मतभेद के चलते उनकी राहें आसान होती नहीं दिख रही हैं।