
आगरा। लोकदल के वरिष्ठ नेता रहे चौधरी मान सिंह को प्रमुख जी के रूप में जाना जाता है। वे किसानों के मसीहा और पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जन्मदिवस की पूर्व संध्या पर हर साल बड़ा कार्यक्रम कराते हैं। जब उन्होंने लोकदल में काम किया तो कम उम्र के थे, इस कारण चौधरी चरण सिंह की नजरों में आ गए।
जिला जेल में हुई मुलाकात
मेरठ के माया त्यागी हत्याकांड में लोकदल ने आंदोलन किया था। पूरे प्रदे में जेलभरो आंदोलन चला था। आगरा में भी प्रतिक्रिया हुई। युवा कार्यकर्ता के रूप में मान सिंह प्रमुख भी जेल में गए। अपने कार्यकर्ताओं से मिलने के लिए चौधऱी चरण सिंह जिला जेल में आए। उन्होंने मान सिंह को देखा तो ताज्जुब हुआ। बिलकुल बच्चे से लग रहे थे। चौधरी मान सिंह तब की याद करके बताते हैं- मैं पैर छूने गए तो कहा- तूभी जेल में आया है, पढ़ने नहीं जाता है। मैंने कहा कि मेरी भी इच्छा थी कि हमारा भी योगदान हो।
चौधरी साहब की राजनीति
चौधरी चरण सिंह का जन्मदिवस है, लेकिन वे 22 दिसम्बर को करते हैं। इसका कारण बताते हैं कि 23 दिसम्बर को बहुत से कार्यक्रम होते है। युवाओं को संदेश जाए कि चौधरी साहब की राजनीतिक स्पष्ट और अनुशासित थी। जब तक इस देश का युवा इस नीति को नहीं समझेगा, तब तक कुछ होने वाला नहीं है। चौधरी चरण सिंह का जन्मदिवस किसान दिवस के रूप में मनाया जाता है। चौधरी चरण सिंह के विचारों को जन जन तक पहुंचाने के लिए चौधरी चरण सिंह राष्ट्रीय विचार मंच का गठन किया गया है। इसी के बैनर तले कार्यक्रम होगा।
22 दिसंबर को यहां है कार्यक्रम
पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की 115 वीं जयंती समारोह का 22 दिसंबर को शास्त्रीपुरम लखनपुर में आयोजित किया जा रहा है। इस आयोजन में प्रमुख समाजसेवी पूरन डाबर मौजूद रहेंगे। प्रमुख वक्ताओं में भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम भदौरिया, नगर अध्यक्ष विजय शिवहरे मौजूद रहेंगे।
Updated on:
16 Dec 2017 03:32 pm
Published on:
16 Dec 2017 03:30 pm
बड़ी खबरें
View Allआगरा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
