
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लेकर संतो ने की बड़ी मांग , दूसरे धर्मों के नाम पर जताई नाराजगी
आगरा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के 65वें अधिवेशन में शामिल होने के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आ रहे हैं। आगरा कॉलेज मैदान पर चल रहे इस अधिवेशन में सीएम योगी यशवंत राव केलकर युवा पुरस्कार वितरण भी करेंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। अधिवेशन में मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा सहित कई मंत्री भी आएंगे।
सीएम का कार्यक्रम
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सुबह लगभग 11 बजे खेरिया हवाई अड्डे पर उतरेंगे। यहां से वह सीधे आगरा कॉलेज मैदान पहुंचेंगे। यहां दोपहर 1:20 बजे तक रहेंगे। 1:30 बजे लखनऊ के लिए रवाना होंगे। मुख्यमंत्री योगी द्वारा अधिवेशन में यशवंत राव केलकर युवा पुरस्कार वितरण भी किया जाएगा। इनके अलावा कई मंत्री भी अधिवेशन में आज आ रहे हैं। वहीं सीएम के आगमन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सुरक्षा के लिए करीब एक हजार जवान तैनात किए गए हैं।
ये भी पढ़ें - भारत में हैं रोजगार की अपार संभावनाएं: निखिल रंजन
ये मंत्री भी आएंगे
मुख्यमंत्री के आने से पहले ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा, नगर विकास राज्यमंत्री महेश चंद गुप्ता, उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य सरदार परविंदर सिंह भी मौजूद रहेंगे।
Published on:
25 Nov 2019 09:26 am
बड़ी खबरें
View Allआगरा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
