6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मुख्यमंत्री कार्यालय से आया फोन, समर्थकों संग लखनऊ निकले विधायक लेकिन अचानक टल गया मंत्रिमंडल विस्तार

रविवार को अचानक दिन में प्रदेश के तमाम मंत्रियों और कुछ विधायकों के पास फोन आता है कि वह रात तक गह लखनऊ पहुंचे। फतेहपुर सीकरी से विधायक चौधरी उदयभान सिंह के पास भी लखऩऊ से फोन आया।

2 min read
Google source verification

आगरा

image

Amit Sharma

Aug 19, 2019

Udaybhan Singh

मुख्यमंत्री कार्यालय से आया फोन, समर्थकों संग लखनऊ निकले विधायक लेकिन अचानक टल गया मंत्रिमंडल विस्तार

आगरा। योगी कैबिनेट के विस्तार पर सबकी निगाहें टिकी हुई हैं। शनिवार को लखनऊ में भाजपा के प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह और चारों क्षेत्रीय संगठन मंत्रियों की बैठक के बाद लगभग मंत्रिमंडल विस्तार का स्वरूप तय हो गया था। इसके बाद रविवार को अचानक दिन में प्रदेश के तमाम मंत्रियों और कुछ विधायकों के पास फोन आता है कि वह रात तक गह लखनऊ पहुंचे। इसके बाद लखनऊ से पुष्टि हो जाती है कि सोमवार को मंत्रिमंडल का विस्तार हो जाएगा।

यह भी पढ़ें- Article 370 पर कांग्रेस बोल रही इमरान खान की भाषा: गिरिराज सिंह

आगरा के फतेहपुर सीकरी से विधायक चौधरी उदयभान सिंह के पास भी लखऩऊ से फोन आया। समर्थकों को जैसे ही यह खबर लगी खुशी फैल गई। बधाई देने वालों का तांता लग गया। शाम लगभग 6 बजे विधायक उदयभान सिंह अपने कुछ समर्थकों के साथ लखऩऊ निकल गए, परिवार के अन्य सदस्य सुबह 5 बजे निकलने की तैयारी कर रहे थे लेकिन जब तक वह लखनऊ पहुंचते इससे पहले ही खबर आई कि मंत्रिमंडल विस्तार टल गया है। आगरा में इस पूरे घटनाक्रम पर तमाम लोग नजर बनाए हुए थे। लोग सोशल मीडिया पर भी एक दूसरे को जानकारी दे रहे थे।

यह भी पढ़ें- फेक आईडी बनाकर ससुर करता रहा बहू से अश्लील चैटिंग, इस तरह हुआ हैरान करने वाला खुलासा

वहीं पार्टी सूत्रों की मानें तो पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता अरुण जेटली के स्वास्थ्य को लेकर आई कोई अप्रिय खबर के चलते यह मंत्रिमंडल विस्तार टाला गया है। जेटली जी हालत गंभीर होने की खबर के साथ ही मथुरा से विधायक और प्रदेश के ऊर्जामंत्री श्रीकांत शर्मा शुक्रवार से ही दिल्ली हैं। फिलहाल अब मंत्रिमंडल विस्तार टलने के बाद माना जा रहा है कि कम से कम एक हफ्ते बाद अब विस्तार होगा। ऐसे में अन्य दावेदार भी एक बार फिर सक्रिय होकर अपनी अपनी कोशिश में जुटेंगे।