
CM Yogi Adityanath
CM Yogi Adityanath: लोकसभा चुनाव 2024 को देखते हुए आगरा में भाजपा के अनुसूचित मोर्चा का मीना बाजार मैदान में राष्ट्रीय अधिवेशन का आयोजन हुआ। इसमें शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पहुंचे। इस स्थल को आंबेडकरनगर का नाम दिया गया है। यहां पर महापुरुषों के जीवन पर प्रदर्शनी भी लगाई जा रही है। यहां पर महर्षि वाल्मीकि, ज्योति बा फुले, संत रविदास के कामों का दिखाया जाएगा। इसके अलावा प्रवेश द्वारों को झलकारी बाई, माता शबरी, कबीर दास, संत गाडगे, रविदास व शहीद ऊधम सिंह का नाम दिया गया है।
भाजपा अनुसूचित मोर्चा की राष्ट्रीय अधिवेशन में जहां दलित की राजधानी में दलितों को लुभाने मे भाजपा जुटी है। वही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ताजनगरी की 124 परियोजनाओं की लोकार्पण किया, जिनकी लागत पांच सौ करोड़ से अधिक की है। वहीं, पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने 2024 के मिशन के कार्यकताओं में जोश भरा।
मध्यप्रदेश के उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा और राजस्थान के डिप्टी सीएम डॉ. प्रेम बरेवा आगरा पहुंचे थे। आगरा के इस मंच से सीएम योगी ने 5198 करोड़ की 124 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया गया। आयोजन में करीब 1 लाख कार्यकर्ता मौजूद थे।
सीएम योगी ने कहा कि पहली बार ऐसा हुआ कि एयरपोर्ट का नाम महर्षि वाल्मीकि के नाम पर रखा गया। काशी में रविदास की जन्मभूमि की पावन भूमि का विवाद पर पिछली सरकार कुछ नहीं कर पा रही थी। मोदी जी ने 25 फीट ऊंची प्रतिमा की स्थापना कर दी है। म्यूजिक पार्क का निर्माण कर दिया है। अब पावन धरा पर जाने के लिए फोर लेन की सड़क बना दी गई है। सबको अधिकार देने का काम किया। हर गरीब के घर शौचालय मिल गई। वंचित की आवाज मजबूत कर दी गई। एक दिन पहले ही आगरा को मेट्रो की सौगात दी। एक स्टेशन का नाम बाबा साहेब भीम राव आंबेडकर के नाम पर रखा।
आगरा से प्रमोद कुशवाह की रिपोर्ट
Updated on:
07 Mar 2024 08:24 pm
Published on:
07 Mar 2024 08:23 pm
बड़ी खबरें
View Allआगरा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
