
आगरा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के 65वें राष्ट्रीय अधिवेशन में सोमवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामिल हुए। अधिवेशन में सम्मान सत्र में सीएम योगी ने पुरस्कार बांटे। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाराष्ट्र के सागर रेड्डी को यशवंत राव केलकर युवा पुरस्कार दिया।
तय समय पर पहुंचे
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तय समय पर आगरा कॉलेज मैदान पर आयोजित अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के अधिवेशन में पहुंचे। हवाई अड्डे पर सीएम योगी का स्वागत स्वागत मेयर नवीन जैन, मंत्री डॉ. जीएस धर्मेश आदि ने किया। इसके बाद उनका काफिला आगरा कॉलेज पहुंचा।
ये भी पढ़ें - भारत में हैं रोजगार की अपार संभावनाएं: निखिल रंजन
खिल गए चेहरे
एबीवीपी के राष्ट्रीय अधिवेशन में महाराष्ट्र के सागर रेड्डी को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्राध्यापक यशवंतराव केलकर युवा पुरस्कार दिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों सम्मान पाकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता स्वयं को गौरवांवित महसूस कर रहे थे। कार्यक्रम में ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा, राज्यमंत्री डॉ. जीएस धर्मेश के साथ कई मंत्री मौजूद रहे। वहीं मंच पर सीएम के साथ एबवीपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एस सुब्बैया, राष्ट्रीय महामंत्री निधि त्रिपाठी, उद्यमी पूरन डावर मौजूद रहे।
Published on:
25 Nov 2019 03:17 pm
बड़ी खबरें
View Allआगरा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
