3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राहुल की धार लगा पाएगी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की नैया पार

29 अप्रैल को कांग्रेस अध्यक्ष लोकसभा के लिए बना रहे रणनीति, आगरा जनपद से जा रहे कांग्रेसी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आगरा

•

image

Abhishek Saxena

•

Updated: 28 Apr 2018, 10:25 AM IST

congress

आगरा। जन आक्रोश रैली की तैयारियों को लेकर कांग्रेस में उत्साह है। दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली इस रैली के लिए आगरा जनपद से सैकड़ों कांग्रेसी दिल्ली के लिए रवाना होंगे। इस रैली से ताजनगरी में लोकसभा चुनाव 2019 के लिए भी रास्ता तय होगा। कांग्रेस की इस रैली की कमान खुद राहुल गांधी ने संभाली है, जिससे कांग्रेसियों में जोश की लहर है।

सरकार की नाकामी, वादे रह गए अधूरे
जिलाध्यक्ष दुष्यंत शर्मा का कहना है कि 29 तारीख को दिल्ली में होने वाली दिल्ली की कमान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने संभाल रखी है। इस रैली में पूरे देश से लाखों की तादात में कार्यकर्ता और आम जनमानस पहुंचेंगे। रैली को लेकर आगरा जनपद के कई बैठकें की गई। 29 की रैली के सैकड़ों कार्यकर्ता शहर से दिल्ली का कूच करेंगे। कांग्रेस अध्यक्ष दुष्यंत शर्मा का कहना है कि किसान बेहाल है। बिजली के बिल बढ़े हुए आ रहे हैं। किसानों के कर्ज माफ करने की बात हुई थी, जिसमें सरकार ने पेचीदगी दिखा दी। किसान के साथ छलावा हुआ है। वहीं कार्यवाहक शहर अध्यक्ष हाजी जमीलुद्दीन कुरैशी का कहना है कि इस रैली के माध्यम से किसानों की समस्याओं को सरकार के सामने रखा जाएगा और सरकार की जनविरोधी नीतियों की पोल खोली जाएगी। जिससे देश की जनता वर्तमान सरकार की करनी और कथनी में अंतर समझ सके। वर्तमान सरकार ने जो वादे किए, उनमें से एक भी वादा आज तक पूरा नहीं हुआ। सरकार अपनी नाकामी छिपाने को देशभक्ति की दुहाई दे रही है। देश में फिजां खराब करने की कोशिशें की जा रही हैं।

आगरा जनपद पर होगा विशेष ध्यान
आगरा में पिछले 28 सालों से कांग्रेस विधानसभा से दूर रही है। वहीं लोकसभा की आखिरी सीट को दो दशक का लंबा समय बीत चुका है। इसलिए कांग्रेस का विशेष ध्यान आगरा जनपद होगा। पार्टी सूत्र बताते हैं कि इस रैली के बाद जनपद के लिए नई रणनीति पर गौर किया जा सकता है।

बड़ी खबरें

View All

आगरा

उत्तर प्रदेश