27 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

योगी को पीएम बनाने की मांग करने पर पुलिस का सख्त रवैया, रिपोर्ट दर्ज कराई

सीएम योगी को कलयुग का अवतार बताने वाले होर्डिंग नगर निगम ने उतरवाए।

less than 1 minute read
Google source verification

आगरा

image

Amit Sharma

Dec 25, 2018

योगी आदित्यनाथ

योगी आदित्यनाथ

आगरा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को प्रधानमंत्री बनाने की मांग पर नगर निगम और पुलिस् ने सख्त रवैया अपनाया है। विवादित होर्डिंग को हटा दिया गया है। साथ ही होर्डिंग लगाने वाले संगठन नवनिर्माण सेना के खिलाफ थाना हरीपर्वत में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

पुलिस ने दर्ज कराई रिपोर्ट

हरीपर्वत थाना प्रभारी ने बताया कि चौकी प्रभारी नेहरू नगर हितेष आजाद की तरफ से मुकदमा लिखाया गया है। इसमें धारा 188/505 आईपीसी और 2/3 सार्वजनिक संपित्त निवारण अधिनियम लगाया गया है। पुलिस ने बैनर और होर्डिंग को कब्जे में ले लिया है। उत्तर प्रदेश नवनिर्माण सेना ने शहर में अलग-अलग स्थानों पर होर्डिंग लगाए थे। होर्डिंगों में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को कलयुग का अवतार बताते हुए उनके समर्थन में ‘योगी फॉर पीएम’ अभियान चलाने का संकेत था।
कलयुग का अवतार बताया

होर्डिंग में एक तरफ भगवान श्रीराम का चित्र था। चित्र के नीचे लिखा था कि ‘त्रेता युग के अवतार मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम’ मध्य में लिखा कि ‘फैजाबाद हटाकर प्रभु श्रीराम को उनकी अयोध्या वापस लौटाने वाले योगी जी भी कलियुग के अवतार ही हैं...’। दूसरी ओर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का चित्र था। उस चित्र के नीचे लिखा था ‘कलियुग के अवतार, प्रात: स्मरणीय, सायं वंदनीय, परम पूज्य महंत योगी आदित्यनाथ जी महाराज।’ होर्डिंग के ऊपर एक कोने में ‘योगी फॉर पीएम’ का स्लोगन लिखा था।