
Agra News: आगरा में सिकंदरा के रुनकता क्षेत्र में चाय वाले ने एक युवक को उधार न चुकाने पर जंजीर से बांध दिया। आरोपी चायवाले को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। रुनकता में सतीश की चाय की दुकान हैं। गांववासियों का कहना है कि, इंद्रजीत ने सतीश से कुछ रुपए उधार लिए थे। वह रूपए वापस नहीं कर रहा था, इस बात से सतीश काफी नाराज था।
रुपए न लौटाने पर बनाया बंधक
शुक्रवार को इंद्रजीत चाय की दुकान के सामने से गुजर रहा था, तब ही सतीश की नजर उस पर पड़ी। सतीश ने उसे लोहे की चेन बांधकर बंधक बना लिया। युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हैं। आरोप यह भी है कि, उसे बंधक बनाते वक्त सतीश और इंद्रजीत में मारपीट भी हुई।
पुलिस ने किया केस दर्ज
पुलिस ने आरोपी को बंधक बनाने की धारा में केस दर्ज कर लिया है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने से हड़कंप मच गया हैं। पुलिस की कार्रवाई जारी है, आरोपियों को कड़ी से कड़ी सज़ा दी जाएगी। बंधक बनाने के आरोप में केस दर्ज हो गया है।
Updated on:
18 Jun 2023 02:12 pm
Published on:
18 Jun 2023 02:11 pm
बड़ी खबरें
View Allआगरा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
