24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आगरा के सभी सिनेमाघर-मल्टीप्लेक्स, क्लब और स्कूल-कॉलेज, कोचिंग सेंटर्स बंद, बाजार में सन्नाटा

सिनेमाघर-मल्टीप्लेक्स, क्लब भी 31 मार्च तक औऱ स्कूल-कॉलेजों और कोचिंग सेंटर्स 23 तक बंद।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आगरा

•

image

Amit Sharma

•

Updated: 16 Mar 2020, 1:38 PM IST

आगरा के सभी सिनेमाघर-मल्टीप्लेक्स, क्लब और स्कूल-कॉलेज, कोचिंग सेंटर्स भी बंद, बाजार में सन्नाटा

आगरा के सभी सिनेमाघर-मल्टीप्लेक्स, क्लब और स्कूल-कॉलेज, कोचिंग सेंटर्स भी बंद, बाजार में सन्नाटा

coronavirus Covid 19 की रोकथाम के लिए जनपद के सभी स्विमिंग पूल बंद करने के बाद अब जिलाधिकारी ने सभी सिनेमाघर-मल्टीप्लेक्स, क्लब भी 31 मार्च तक बंद रखने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही सभी स्कूल-कॉलेजों और कोचिंग सेंटर्स को भी बंद किया गया है। इनको 23 तारीख तक बंद रखने के निर्देश हैं, हालांकि बोर्ड और प्रतियोगी परीक्षाओं पर यह बंदी लागू नहीं होगी।

Covid 19 का आठवां मरीज मिलने के बाद सतर्कता

जिलाधिकारी प्रभु नरायण सिंह ने लोगों से अपील की है कि लोग भीड़ भाड़ वाले सार्वजनिक स्थानों पर आने जाने से बचें। साथ ही गैर जरूरी सार्वजनिक आयोजनों को टाल दें। बता दें कि आगरा में Covid 19 का आठवां मरीज मिलने के बाद सतर्कता और बढ़ा दी गई है।

रविवार दिन भर चला सेनीटाइज का कार्य

रविवार को भी शहर में सिनेमा हॉल, होटल्स और मॉल्स को सेनीटाइज करने का काम चलता रहा। बाद में जिलाधिकारी ने 16 से 31 तक इन्हें बंद रखने के निर्देश जारी कर दिए।

इन पर असर

बता दें कि आगरा शहर में कारगिल पेट्रोल पंप, मानस नगर, अशोक नगर, खंदारी, भगवान टॉकीज, दयालबाग, सिकंदरा में 150 से अधिक कोचिंग सेंटर हैं। इन कोचिंग सेंटर्स में 30 हजार से अधिक छात्र-छात्राएं पढ़ते हैं। इसके साथ ही शहर में तीन बड़े मॉल हैं। चार मल्टीप्लेक्स हैं औऱ 30 से ज्यादा सिनेमा घर हैं, इन पर सीधा असर पड़ेगा

बड़ी खबरें

View All

आगरा

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग