3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भ्रष्टाचार में लिप्त इंजीनियर और बाबू को मिला करनी का फल

-जूनियर इंजीनियर और लिपिक को किया गया निलंबित -स्ट्रीट लाइट घोटाला और टिकट घोटाला उजागर होने पर कार्रवाई -कूड़ा निस्तारण घोटाला भी हुआ है, जिसमें जांच की जा रही है

2 min read
Google source verification
Nagar nigam agra

Nagar nigam agra

आगरा। नगर निगम सुधरने का नाम नहीं ले रहा है। नगर निगम की जिम्मेदारी है कि कूड़े का ठीक से निस्तारण हो। हकीकत में ऐसा हो नहीं रहा है। नगर निगम ने घर-घर से कूड़ा निस्तारण का ठेका दिया। ठेकेदार ने भुगतान तो पूरा लिया, लेकिन कूड़ा नहीं उठाया। इस बीच नगर निगम में स्ट्रीट लाइट घोटाला हो गया। फिर टिकट घोटाला हो गया। एक जूनियर इंजीनियर और एक लिपिक को निलंबित कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें

समाजवादी नेता डॉ.सीपी राय ने कहा- समाजवाद अमर, अंबानी, अमिताभ के बंगले में बैठा ठहाके लगा रहा था... देखें वीडियो

सूरवाटिका में टिकट घोटाला

पहले बात करते हैं आवास विकास कॉलोनी स्थिति सूर वाटिका की। इसे सेंट्रल पार्क के नाम से जाना जाता है। यहां प्रति व्यक्ति दो रुपया प्रवेश टिकट है। अपर नगर आयुक्त अनुपम शुक्ला घूमते हुए सूरवाटिका पहुंचे। उन्होंने टिकट वितरण और प्रवेशित व्यक्तियों की जांच की। 102 प्रवेश टिकट जारी किए गए। नगर निगम के खाते में 204 रुपये जमा कराए गए। आप कहेंगे कि हिसाब तो ठीक है, लेकिन जरा रुकिए। बाबू ने खेल कर दिया। टिकट तो दो रुपये का है, लेकिन इसके पीछे प्रवेश करने वाले व्यक्तियों की संख्या लिखी और 324 लोगों को प्रवेश कराया। इस तरह लिपिक ने 648 रुपये वसूल किए लेकिन खाते में सिर्फ 204 रुपये जमा कराए। 444 रुपये उसने अपनी जेब के हवाले कर लिए। लिपिक लोकेन्द्र परिहार से पूछताछ हुई। लिपिक ने खूब जुगाड़ लगाई, लेकिन कुछ काम नहीं आया। नगर आयुक्त अरुण प्रकाश ने निलंबित कर दिया।

यह भी पढ़ें

यहां 24 घंटे होती है शराब की बिक्री, देखें वीडियो

corruption news" src="https://new-img.patrika.com/upload/2019/02/25/ratlam_hospital_5443011-m.jpg">

स्ट्रीट लाइट घोटाला

नगर निगम के प्रकाश विभाग में हैं जूनियर इंजीनियर सुरेश चंद्र शर्मा। इन्हें सडकें रोशन करने के लिए स्ट्रीट लाइटें दी गईं। इन महाशय ने स्ट्रीट लाइट अपने उखर्रा स्थित घर में ले जाकर रख लीं। दीपावली से पूर्व पुलिस के सहयोग से इनके घर से स्ट्रीट लाइट बरामद की गईं। इस मामले में खूब बयानबाजी हुई। जेई ने निलंबित होने से बचने के लिए हाथ-पांव मारे। अंततः शनिवार को देर शाम अगर आयुक्त ने निलंबन आदेश जारी कर दिया।

यह भी पढ़ें

Beauty Tips: दूल्हा बनने जा रहे हैं तो इन बातों का रखें ध्यान, दिखें हैंडसम

Story Loader