क्रिकेटर डॉ. एसवीएस चौहान का कहना है कि महिला आईपीएल शुरू होना क्रिकेट क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि होगा। अच्छी बात यह है कि इसमें आगरा की दो खिलाड़ी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि क्रिकेट में भी कैरियर बनाया जा सकता है, लेकिन इसके लिए अत्यधिक श्रम और धैर्य की जरूरत होती है। क्रिकेटर रातोंरात नहीं बन जाते हैं। निरंतर अभ्यास का फल श्रेष्ठ क्रिकेटर के रूप में सामने आता है।