
crocodile
आगरा। मगरमच्छ, घड़ियाल को आपने आक्रामक रूप में तो देखा होगा, लेकिन बहुत ही कम वो लम्हे होते हैं, जब ये शांत रहते हुए खेलते हैं, विचरण करते हैं। ऐसा ही नजारा इन दिनों चंबल नदी में लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। सुबह की पहली किरण केि साथ पक्षियों की चहचाहट से गुंजायमान हुई चंबल नदी और इसमें क्रीड़ा करते नजर आए मगरमच्छ और घड़ियाल। मगरमच्छ और घड़ियाल को देखने के लिए चम्बल नदी पर बड़ी संख्या में पयटक पहुंच रहे हैं। नाव से चम्बल नदी का सफर करते हुए मगरमच्छ व घड़ियाल की चहल कदमी देख पर्यटक भी उत्साहित नजर आ रहे हैं। पिनाहट क्षेत्र के उटसाना घाट पर इन दिनों कुछ ऐसा ही नजारा दिख रहा है।
Published on:
02 Dec 2018 10:03 am
बड़ी खबरें
View Allआगरा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
