आगरा। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के स्वागत में ब्रज की छटा बिखेरते हुए और देश की संस्कृति को दर्शाते हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम भी किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों के लिए प्रशासन 3000 कलाकारों को जुटाएगा। कमिश्नर आगरा अनिल कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि डोनाल्ड ट्रप के स्वागत के लिए स्वागत द्वार बनवाए जा रहे हैं। सड़कों की मरम्मत हो रही है। नगर निगम को वर्ल्ड क्लास सफाई व्यवस्था रखने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं उन्होंने बताया कि इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए प्रेदश भर से लगभग 3000 सांस्कृतिक कलाकारों को बुलाने की कोशिश है।
यह भी पढ़ें- Donald Trump India Visit तैयारियों का जायजा लेने आ रहे CM Yogi के कार्यक्रम में अचानक हुआ बदलाव