
Dairy Operator Murder in Agra: उत्तर प्रदेश की ताजनगरी आगरा में डेयरी संचालक की हत्या से पुलिस प्रशासन में सनसनी फैल गई। घटना यमुना पार के फाउंड्रीनगर क्षेत्र स्थित भगवती बाग कॉलोनी की है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। डीसीपी अजय कुमार राय के अनुसार, भगवती बाग कॉलोनी में 62 साल के महेश चंद्र अपने परिवार के साथ रहते हैं। वह दूध का कारोबार करते थे। सोमवार रात को खाना खाने के बाद वह भैसों के बाड़े में सोए थे। जबकि परिवार के अन्य सदस्य घर में सो रहे थे। परिजनों ने बताया कि सुबह करीब चार बजे जब वह सोकर उठे तो बाड़े का गेट बाहर से बंद मिला।
इसपर अनहोनी की आशंका के चलते उन्होंने शोर मचा दिया। सुबह-सुबह शोर शराबा सुनकर आस पास के लोग मौके पर पहुंच गए। इस दौरान बाहर से बंद गेट खोला गया तो अंदर का नजारा देखकर लोगों के होश उड़ गए। यहां बाड़े में चारपाई पर महेश चंद्र का शव पड़ा था। उनके मुंह में कपड़ा ठूंसा गया था। पुलिस के अनुसार धारदार हथियार से वार कर डेयरी संचालक की हत्या की गई है। परिजनों ने पहले बताया कि बाड़े से उनकी एक भैंस गायब है। हालांकि भैंस घर से थोड़ी दूरी पर ही मिल गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।
Published on:
05 Dec 2023 12:22 pm
बड़ी खबरें
View Allआगरा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
