15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

साहब! मेरा मेकअप का सामान इस्तेमाल करती है सास…परिवार परामर्श केंद्र पर पहुंचा अजीबो-गरीब मामला

आगरा परिवार परामर्श केंद्र में एक अजीबों गरीब मामला सामने आया है। यहां पर एक सास अपने बहु के मेकअप सामान का इस्तेमाल करती हैं। इसकी वजह से परिवार अब टूटने के कगार पर आ गया है।

2 min read
Google source verification

आगरा

image

Anand Shukla

Jan 29, 2024

daughter in law approached police after 6 months of marriage said Mother in law uses my makeup items

आगरा के परिवार परामर्श केंद्र में अजीबो- गरीब का मामला सामने आया है। यहां पर परिवार टूटने की वजह अनोखी है। सास-बहू में विवाद की वजह मेकअप बन गया। बहू ने आरोप लगाया है कि सास उसका मेकअप का सामान इस्तेमाल करती है, जिस वजह से विवाद होता है। ये मामला जब पुलिस के पास पहुंचा तो पुलिस ने माथा पकड़ने को मजबूर हो गई।

दरअसल, मलपुरा क्षेत्र की रहने वाली दो बहनों की शादी फतेहाबाद के रहने वाले दो सगे भाइयों के साथ हुई थी। छोटा भाई जूता कारीगर है और बड़ा भाई टाइल्स लगाने का काम करता है। पहले छोटी बहन ने आरोप लगाया था कि उसका पति नशे का आदी है और रोज मारपीट करता है। अब बड़ी बहन ने सास पर मेकअप किट इस्तेमाल करने का आरोप लगा दिया है। बहू ने आरोप लगाया है कि सास घर पर रहने पर भी उसके मेकअप का इस्तेमाल करती है।

बड़ी बहू ने आरोप लगाया है कि उसकी सास उसका मेकअप का सामान, लिपिस्टिक, क्रीम, पाउडर का इस्तेमाल करती हैं। जब बहू को बाहर जाना होता है, उसका मेकअप नहीं होता। कई बार सास को बोला मेकअप का इस्तेमाल नहीं करे, लेकिन नहीं मानती।

गौड़ ने कहा, ‘परिवार परामर्श केंद्र में अजीब तरह के मामले आते ही रहते हैं। बहुत से मामले सोच से परे होते हैं। यह केस बहुत ही अजीब था। दो सगे भाइयों की शादी दो सगी बहनों से हुई है। शादी को लेकर बहुत ज्यादा समय नहीं हुआ। 6-8 माह ही हुए हैं। बड़ी बहू का आरोप यह था कि जो भी मेकअप का सामान वह लाती है, उसकी सास उसे लगा लेती हैं, जब उसको किसी फंक्शन में जाना होता है तो सामान मिलता नहीं है। इस बात को लेकर सास-बहू में काफी झगड़ा हुआ। झगड़ा इतना बढ़ गया कि परिवार परामर्श केंद्र तक आ गया। हमने अपने स्तर पर दोनों को समझाने का प्रयास किया है और अगली तारीख दे दी है। अब देखते हैं कि आगे क्या होता है?’

यह भी पढ़ें: डॉक्टर साहब! मुझे बचा लो, मैंने जहर खा लिया..., चिल्लाते हुए अस्पताल पहुंचा युवक