
आगरा। थाना खेरागढ़ के गांव लखनपुरा में पुलिस को सूचना मिली, कि व्यक्ति की हत्या कर दी गई है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। मृतक के शरीर पर कुछ जगह चोट के निशान मिले। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है।
यहां का मामला
ये मामला थाना खेरागढ़ क्षेत्र के गांव लखनपुरा का है। एसपी ग्रामीण रवि कुमार ने बताया कि सूचना ये मिली थी, कि हत्या कर शव को फेंक दिया गया है। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पाया गया कि दुकान से शव को ग्रामीणों ने बाहर निकालकर रख लिया था। मृतक के नाक पर चोट के निशान मिले, वहीं हाथ पर भी चोट थी। एसपी ग्रामीण ने बताया कि मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर कुछ स्पष्ट जानकारी हो सकेगी, फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
Published on:
14 Dec 2019 06:12 pm
बड़ी खबरें
View Allआगरा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
