2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कंझावला मर्डर: अंजलि की दोस्त निधि करती थी गांजा सप्लाई, 2020 में हो चुकी है गिरफ्तार

दिल्ली के कंझावला में अंजलि मर्डर केस में नया खुलासा हुआ है। अंजलि की दोस्त निधि 2020 में गांजा सप्लाई करते गिरफ्तार हुई थी।

2 min read
Google source verification

आगरा

image

Priyanka Dagar

Jan 07, 2023

nidhi_1.jpg

,,

कंझावला मर्डर केस में निधि ने अंजलि पर शराब पीकर स्कूटी चलाने का आरोप लगाया था। निधि ने बताया था, “अंजलि का जिस समय एक्सीडेंट हुआ था। उस समय वह शराब के नशे में थी। हम दोनों साथ में ऑफिस से निकले थे। अब दिल्ली पुलिस ने खुलासा किया है कि निधि आगरा में गांजा सप्लाई करती पकड़ी जा चुकी है।”

अंजलि को अवैध तस्करी करते हुए 2020 में आगरा पुलिस ने गिरफ्तार किया था। आगरा कैंट स्टेशन पर 6 दिसंबर 2020 को दो और तस्करों के साथ निधि पकड़ी गई थी। तीनों लोगों के बैग से 10-10 किलो गांजा बरामद हुआ था।

निधि और दोनो तस्कर तेलंगाना के सिकंदराबाद से गांजा लाकर दिल्ली जा रहे थे। तभी जीआरपी ने आगरा में उसे पकड़ लिया। निधि दिल्ली के सुल्तानपुरी की रहने वाली है।

क्या है मामला
31 दिसंबर को पार्टी कर घर लौट रही अंजलि की स्कूटी को 1 जनवरी की रात करीब दो बजे एक कार ने टक्कर मार दी थी। कार अंजलि को 13 किलोमीटर तक घसीटती चली गई। अंजलि का शव बाहरी दिल्ली के कंझावला में मिला था। निधि ने बताया था कि घटना के वक्त वह अंजलि के साथ थी। उस वक्त अंजलि ने शराब पी हुई थी।

कथित तौर पर कार सवार लोगों समेत सात पर गैर इरादतन हत्या के मामला दर्ज किया गया है। साथ में कई धाराएं भी लगाई गई हैं।

अंजलि की मां ने सारे आरोपों को गलत बताया था
अंजलि की मां ने रेखा देवी ने कहा था, “हमारी बेटी ने अपने जीवन में कभी शराब नहीं पी है। मैने कभी अंजलि के मुंह से निधि का नाम भी नहीं सुना और न कभी उसे देखा। वह कभी हमारे घर नहीं आई। वह झूठ बोल रही है। मेरी बेटी ने कभी शराब नहीं पी। वह कभी शराब पीकर घर नहीं आई। निधि झूठ बोल रही है।"

यह भी पढ़ें: अब योगी सरकार का दिल्ली में मेगा शो, बिजनेस के 50 ग्रुप रोड शो में होंगे शामिल

भाग गई थी निधि
निधि ने कहा था कि अंजलि कार के नीचे फंस गई और उसे कार में घसीटा गया। कार में सवार लोगों ने एक बार भी अंजलि को बचाने की कोशिश नहीं की। उसने कहा था कि उसने दुर्घटना के बारे में किसी को नहीं बताया, क्योंकि वह डरी हुई थी और उसे डर था कि इसके लिए उसे दोषी ठहराया जाएगा।

Story Loader