6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सिर्फ एक रुपये में बुड्ढे से जवान बन जाइए, जानिए कैसे

एसएन मेडिकल कॉलेज में अब एक रुपये में बुढ़ापे की निशानियां मिटा सकते हैं। आप फिर से जवान हो सकते हैं। इसके लिए हाल ही में चार मशीनें आ गई हैं।

less than 1 minute read
Google source verification

image

Bhanu Pratap Singh

Jun 21, 2016

dr pk singh

dr pk singh

आगरा। एसएन मेडिकल कॉलेज में अब एक रुपये में बुढ़ापे की निशानियां मिटा सकते हैं। आप फिर से जवान हो सकते हैं। इसके लिए हाल ही में चार मशीनें आ गई हैं। अधिकांश सरकारी मेडिकल कॉलेजों में ये मशीनें उपलब्ध नहीं हैं। निजी स्तर पर जिन रोगों के इलाज के लिए 50 हजार से एक लाख रुपये तक लिए जाते हैं, उन सबका इलाज मेडिकल कॉलेज में फ्री में होगा।
कॉस्मेटोलोजी की मशीनें
एसएन मेडिकल कॉलेज के त्वचा रोग विभागाध्यक्ष डॉ. पीके सिंह ने बताया कि क्यू सिस्ट इंडिएगो लेजर मशीन आई है, जिसका उपयोग कॉस्मेटोलोजी में किया जाता है। इस मशीन की मदद से चेहर पर तमाम तरह के दाग, धब्बे लाल निशान, टैटू आदि मिटाए जाते हैं। आईपीएल हेयर रिमूवर मशीन से अनचाहे बाह हटाए जाते हैं। चेहरे की छुर्रियां भी मिटाई जाती हैं। अगर चेहर से झुर्रियां गायब हो गई हैं, तो आप जवान ही दिखेंगे। इस मामले में हेमा मालिनी का उदाहरण दिया जा सकता है।

पुवा थेरेपी
उन्होंने बताया कि कॉलेज में पुवा थेरेपी भी शुरू कर दी गई है। इस मशीन का उपयोग मख्यतः सफेद दाग दूर करने में किया जाता है। सोराइसिस के मरीजों के लिए मशीन वरदान की तरह है। इस मशीन की मदद से प्रभावित हिस्से पर धूप डाला जाती है।

स्किन हेयर एनालाइजर
डॉ. पीके सिंह ने बताया कि स्किन हेयर एनालाइजर मशीन भी मिल गई है। इस मशीन से पता लगाते हैं कि त्वचा किस तरह की है। फिर तदनुसार इलाज किया जाता है।

देखें वीडियो

ये भी पढ़ें

image