22 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

देवर-भाभी ने जहर खाकर की आत्महत्या, पढ़िए आखिर क्यों?

-शुक्रवार की रात्रि में घर से गायब थे, शनिवार को खेत में मिले शव-दोनों के बीच अवैध संबंध हो गए थे, घर वाले रोजाना फटकारते थे

2 min read
Google source verification

आगरा

image

Amit Sharma

Sep 14, 2019

देवर-भाभी ने जहर खाकर की आत्महत्या, पढ़िए आखिर क्यों?

देवर-भाभी ने जहर खाकर की आत्महत्या, पढ़िए आखिर क्यों?

आगरा। देवर-भाभी के बीच हँसी-मजाक सामान्य बात है। यह हँसी-मजाक हद पार कर जाए तो समस्या हो जाती है। कुछ ऐसा ही हुआ मोहब्बत नगरी आगरा में। यहां देवर-भाभी के बीच ऐसे संबंध हो गए कि पूरे गांव में चर्चा होने लगी। घर वालों ने दोनों को टोकना और फटकारना शुरू कर दिया। इसका परिणाम यह हुआ कि दोनों ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। दोनों के शव खेत में पड़े हुए मिले।

अवैध संबंधों की पूरे गांव में चर्चा
मामला थाना डौकी के गांव मेवली कलां का है। यहां के निवासी नवल सिंह वर्मा के पुत्र रंजीत वर्मा की शादी 2015 में ममता से हुई थी। रंजीत का छोटा भाई डालचंद को ममता अच्छी लगने लगी। हँसी-मजाक का रिश्ता अवैध संबंधों में तब्दील हो गया। इस बात की भनक परिजनों के साथ-साथ पूरे गांव को हो गई। परिजनों ने दोनों को समझाया। दोनों एकदूसरे के इस कदर दीवाने हो गए कि किसी को नहीं मान रहे थे। रंजीत का अपनी पत्नी ममता से मनमुटाव हो गया। शुक्रवार की रात्रि में परिवार में काफी झगड़ा हुआ।

खेत में मिले शव
पुलिस ने बताया कि डालचंद और ममता शुक्रवार की रात्रि को अचानक ही घर से गायब हो गए। घर वालों ने दोनों को तलाशा, लेकिन कुछ पता नहीं चला। शनिवार को एक ग्रामीण ने दोनों के शव खेत में देखे। उनके मुंह से झाग निकल रहा था। परिजनों ने दोनों के शवों की शिनाख्त डालचंद और ममता के रूप में की। इस घटना के लिए हर कई ममता को दोषी ठहरा रहा था।

पुलिस ने कहा- पहली नजर में आत्महत्या
मौके पर थाना डौकी पुलिस पहुंची। ग्रामीणों से पूछताछ की। पुलिस परिजनों से भी जानकारी कर रही है। सूचना मिली तो ममता के परिजन भी मौके पर आ गए। पुलिस का कहना है कि पहली नजर में आत्महत्या है। पोस्टमार्टम के बाद स्थिति और स्पष्ट हो जाएगी।