
आगरा। पांच नंवबर को धनतेरस का पर्व मनाया जाएगा। दीपोत्सव पर्व की ब्रज में विशेष मान्यता है। वैदिक सूत्रम चेयरमैन भविष्यवक्ता पंडित प्रमोद गौतम ने बताया कि दीपावली से तीन दिन पूर्व मनाए जाने वाला धनतेरस का पर्व अपने आप में ही एक महत्वपूर्ण हिन्दू त्योहार है। इस बार धनतेरस के पर्व पर सोमवार के दिन हस्त नक्षत्र का संयोग दिन और रात्रि में पड़ रहा है, जो चांदी और सफेद धातु की खरीदारी के लिए अति शुभ योग है। वैदिक हिन्दू शास्त्रों में मान्यता है कि इस दिन लोग नए बर्तन खरीदते हैं, वस्त्र लेते हैं, लक्ष्मी-गणेश पूजन करते हैं।
एक बर्तन खरीदना अनिवार्य
वैदिक हिन्दू शास्त्रों में मान्यता है कि धनतेरस पर कम से कम एक बर्तन खरीदना अनिवार्य माना गया है क्योंकि ऐसी मान्यता है कि इस दिन से कोई भी किसी को अपनी वस्तु उधार नहीं देता। इसलिए लोग अपने लिए नई वस्तुएं लेते हैं। पंडित प्रमोद गौतम ने बताया कि इसके अलावा भी कुछ धनतेरस पर्व की अन्य मान्यताएं भी हैं, जैसे कि वैदिक हिन्दू शास्त्रों में इस बारे में कहा जाता है कि जिन परिवारों में धनतेरस के दिन यमराज के निमित्त दीपदान किया जाता है, वहां अकाल मृत्यु नहीं होती। वैदिक सूत्रम चेयरमैन पंडित प्रमोद गौतम ने बताया कि धनतेरस के दिन नए बर्तन ख़रीदना शुभ शुभ माना जाता है। वैदिक हिन्दू शास्त्रों में ऐसी मान्यता है कि इस दिन पुराने बर्तनों को बदलना व नए बर्तन ख़रीदना शुभ माना गया है। सामान्यतया यूं तो लोग बर्तन खरीदते ही हैं लेकिन, खास रूप से इस धनतेरस के दिन चांदी के बर्तन खरीदने से अत्यधिक पुण्य लाभ होता है।
इसबार धनतेरस का पर्व शुभ
संयोग से इस बार 5 नवंबर 2018 को धनतेरस को सोमवार के दिन हस्त नक्षत्र का विशेष संयोग पड़ रहा है। इसलिए इस बार धनतेरस के दिन चांदी की धातु खरीदना अति शुभ है। क्योंकि वैदिक हिन्दू ज्योतिष में हस्त नक्षत्र का स्वामी चन्द्रमा ग्रह है जिसकी धातु सफेद है और धनतेरस के दिन सोमवार को दिन पढ़ने से यह योग और अत्यधिक शुभ फल प्रदान करने वाला हो गया है, अर्थात इस बार धनतेरस के दिन चांदी की धातु की खरीदारी या उस दिन इस धातु से बनी किसी भी वस्तु की खरीदारी करने के लिए इस बार का धनतेरस का पर्व अति शुभ है।
Published on:
01 Nov 2018 11:31 am
बड़ी खबरें
View Allआगरा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
