16 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

डीएम आगरा एनजी रवी कुमार का ट्रांसफर, प्रभु नरायण सिंह होंगे नए जिलाधिकारी

एनजी रवी कुमार की जगह पर अब 2007 बैच के आईएएस अधिकारी प्रभुनरायण सिंह आगरा के नए जिलाधिकारी होंगे।

less than 1 minute read
Google source verification

आगरा

image

Amit Sharma

Jan 02, 2020

डीएम आगरा एनजी रवी कुमार का ट्रांसफर, प्रभु नरायाण सिंह होंगे नए जिलाधिकारी

डीएम आगरा एनजी रवी कुमार का ट्रांसफर, प्रभु नरायाण सिंह होंगे नए जिलाधिकारी

आगरा। नए साल के दूसरे दिन भी उत्तर प्रदेश में आईएएस अधिकारिय़ों की तबादला एक्सप्रेस चली। 15 आईएएस अधिकारियों का तबादला किया गया है। जिलाधिकारी आगरा एनजी रवी कुमार का भी तबादला हो गया है। उनकी जगह पर अब 2007 बैच के आईएएस अधिकारी प्रभुनरायण सिंह आगरा के नए जिलाधिकारी होंगे।

यह खबर भी पढ़ें- विद्युत विभाग की आसान किश्त जमा योजना 31 जनवरी 2020 तक बढ़ी

कौन हैं प्रभुनरायण सिंह

प्रभुनरायण सिंह मूलत: बिहार के कैमूर जिले के रहने वाले हैं। वहब 2007 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। बीकॉम ऑनर्स और एलएलबी की उन्होंने पढ़ाई की है। इससे पहले वह 27-072013 से 19-01-2016 तक एमडी डीवीवीएनल के तौर पर आगरा में तैनात रह चुके हैं। फिलहाल वह लखनऊ विकास प्राधिकरण के वीसी के तौर पर तैनात थे।

यह खबर भी पढ़ें- बुलियन व्यापारी की हत्या या आत्महत्या, परिजनों ने जांच एजेंसियों पर लगाया उत्पीड़न का आरोप

वहीं एनजी रवी कुमार को सचिव पर्यटन, संस्कृति बनाया गया है।