आगरा

चार्ज लेने पहुंचे नए जिलाधिकारी, ​​बताईं प्राथमिकताएं

उन्नाव से तबादला होकर आए डीएम रवि कुमार एनजी ने लिया चार्ज, स्मार्ट सिटी बनाएंगे

1 minute read
Jun 25, 2018
dm ravi kumar

आगरा। आईएएस अधिकारी गौरव दयाल के तबादले के बाद सोमवार को उन्नाव से तबादला होकर आए डीएम एनजी रवि कुमार ने चार्ज ग्रहण किया। 2004 बैच के आईएएस एनजी रवि कुमार के लिए आगरा वैसे तो नया नहीं है। आगरा में इससे पहले वे सीडीओ के पद पर तैनात रह चुके हैं। उन्होंने कहा कि आगरा को स्मार्ट सिटी बनाना है।

गौरव दयाल के बाद संभाला चार्ज
शासन ने रुटीन तबादलों में आगरा से डीएम गौरव दयाल की जगह रवि कुमार एनजी को जिलाधिकारी बनाया था। सोमवार को कलेक्ट्रेट कोषागार में नवागत जिलाधिकारी रवि कुमार एनजी ने चार्ज ग्रहण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि वे आगरा को स्मार्ट सिटी बनाने के लिए प्रयास करेंगे। इसके लिए जो भी काम होंगे वे किए जाएंगे। वहीं सरकार की योजनाएं अंतिम पक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंचे, ऐसा किया जाएगा। कोषागार में चार्ज ग्रहण करने के बाद नवागत जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर में भ्रमण किया। बता दें कि आगरा में रवि कुमार एनजी ने सीडीओ के पद भी काम किया है। आगरा की प्राथमिकताओं को वे अच्छे से जानते हैं। 2004 बैच के आईएएस एनजी रवि कुमार ने संकेत दिए हैं कि स्मार्ट सिटी के लिए काम किए जाएंगे। इससे जनता को उम्मीद जगी है।

ये भी पढ़ें

UP के इस शहर में आवारा कुत्तों का आतंक, एक रात में 6 लोगों को किया घायल

सपा सरकार में आए थे गौरव दयाल
सपा सरकार में गौरव दयाल का तबादला आगरा में हुआ था। पिछले विधानसभा चुनाव के बाद गौरव दयाल आगरा में थे। गौरव दयाल और भाजपा सांसद चौधरी बाबूलाल के बीच वाकयुद्ध पिछले कई महीनों से चल रहा था। चौधरी बाबूलाल ने सीधे मोर्चा खोल रखा था। सांसद ने बेईमान और भ्रष्टाचारी होने के आरोप भी लगाए थे। लेकिन, आईएएस गौरव दयाल ने स्पष्ट कहा था कि जनता जानती है कि कौन ईमानदार है और कौन भ्रष्ट।

ये भी पढ़ें

BJP से पंगा लेना अखिलेश के नेता को पढ़ा भारी, SSP ने गिरफ्तारी के लिए करा दी मुनादी

Published on:
25 Jun 2018 03:57 pm
Also Read
View All

अगली खबर