28 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

OMG! मरीज की भाभी के साथ ये क्या किया डॉक्टर ने

मरीज की भाभी अस्पताल में पहुंची तो थी देवर की तामारदारी के लिए लेकिन डॉक्टर ने जो किया उसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे।

less than 1 minute read
Google source verification

image

Amit Sharma

Sep 22, 2016

Sexual harassment

Sexual harassment

आगरा।
थाना एत्माउद्दौला क्षेत्र में एक अस्पताल के डॉक्टर पर मरीज की भाभी ने रेप की कोशिश का आरोप लगाया है। महिला ने शोर मचाकर आबरू बचाई। बलात्कार की कोशिश में नाकाम रहने पर डॉक्टर अस्पताल से फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।


मरीजों से फुल हैं अस्पताल

बुखार के चलते आगरा के अस्पतालों में मरीजों की भारी भीड़ है। ट्रांसयमुना क्षेत्र के नर्सिंग होम, अस्पताल मरीजों से अटे पड़े हैं। एत्माउद्दौला क्षेत्र के एक अस्पताल में डेंगू का एक मरीज भर्ती था। तीमारदारी के लिए बुधवार को मरीज की भाभी अस्पताल में थीं। आरोप है कि मरीज की भाभी को बुधवार देर रात डॉक्टर ने अपने चेंबर में बुलाया। महिला के चेंबर में पहुंचने के बाद चेंबर का गेट बंद कर लिया गया। डॉक्टर महिला से अश्लील हरकतें करने लगा। महिला ने शोर शराबा मचाकर अपनी आबरू बचाई।


पुलिस जुटी जांच में

थाना एत्माउद्दौला पुलिस को इस मामले में अभी तक तहरीर नहीं मिली है। थानाध्यक्ष ने बताया कि अस्पताल में रेप की कोशिश की खबर की जानकारी की जा रही है। महिला को तहरीर देने के लिए तलाशा जा रहा है। पुलिस का कहना है कि महिला से आरोपी डॉक्टर की शिनाख्त करार्इ् जाएगी। रेप की कोशिश करने वाला स्टाफ का कोई व्यक्ति है या डॉक्टर ये जांच के बाद ही सामने आएगा।


ये भी पढ़ें

image
Story Loader