
Chandra Grahan
वर्ष 2020 का पहला ग्रहण आज 10 जनवरी की रात को पड़ेगा। इस ग्रहण का समय चार घंटे से अधिक होगा। चंद्र ग्रहण 10 जनवरी की रात को 10:37 बजे शुरू होगा और 11 जनवरी को तड़के 02:42 तक रहेगा। हालांकि ये उपच्छाया ग्रहण होगा। ज्योतिषाचार्य डॉ. अरविंद मिश्र का कहना है कि उपच्छाया ग्रहण होने के कारण सूतक नहीं लगेंगे। इसलिए न तो मंदिर बंद होंगे और न ही कोई काम रोके जाएंगे। ज्योतिषाचार्य से जानिए क्या होता है उपच्छाया ग्रहण व ग्रहण के दौरान दान पुण्य का महत्व।
ज्योतिषाचार्य के मुताबिक शास्त्रों में उपच्छाया चंद्र ग्रहण को ग्रहण नहीं माना जाता है, इसलिए नियमित होने वाले कार्य रोजाना की तरह किए जाएंगे। उपच्छाया चंद्र ग्रहण को ऐसे समझें।जब चंद्रमा, पृथ्वी और सूर्य जब एक सीध में होते हैं और पृथ्वी की छाया चंद्रमा पर पड़ती है तो इसे चंद्र ग्रहण माना जाता है। लेकिन इस बार चंद्रमा पृथ्वी की छाया के बाहरी किनारे से होकर गुजरेगा, यानी पृथ्वी की पूरी तरह से छाया चंद्रमा पर नहीं पड़ेगी। इस स्थिति को उपच्छाया चंद्र ग्रहण कहा जाता है।
ग्रहण के दौरान करें दान
ज्योतिषाचार्य डॉ. अरविंद मिश्र का कहना है कि ग्रहण काल के दौरान जरूरतमंदों को दान करने से उनकी तमाम बड़ी परेशानियां दूर होती हैं। यदि उस समय दान नहीं कर सकते तो दान निकाल कर अलग रख दें। सुबह स्नान करने के बाद उसे किसी जरूरतमंद को दे दें।
कॅरियर की समस्या के लिए
अगर संतान अपने कॅरियर संबन्धित समस्या से जूझ रही है तो मांओ को ग्रहण के दौरान सफेद मोती या इससे बने किसी आभूषण को दान करना चाहिए।
विवाद सुलझाने के लिए
अगर कोई पारिवारिक या अन्य विवाद सुलझ नहीं रहा है, तो किसी को सफेद रंग का फूल दान करें या फिर भगवान को चढ़ाएं।
घर में शुभता लाने के लिए
परिवार में लंबे समय से परेशानियां आ रही हैं तो शुभता लाने के लिए सफेद कपड़ों का दान करें। इससे धन संबन्धी रास्ते भी खुलते हैं।
धन की समस्या दूर करने के लिए
घर में धन संबन्धी परेशानी को दूर करने के लिए दूध, दही, या चावल दान करें। इससे परिवार में संपन्नता बनी रहती है। भगवान विष्णु व लक्ष्मी माता का आशीर्वाद मिलता है।
नकारात्मकता दूर करने के लिए
घर की नकारात्मकता दूर करने के लिए ग्रहण काल के दौरान चीनी का दान करें।
Published on:
10 Jan 2020 02:17 pm
बड़ी खबरें
View Allआगरा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
