
Ambedkar Jayanti
आगरा। दलितों की राजधानी कहे जाने वाले आगरा से बाबा साहब का गहरा नाता है। भारत रत्न, संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अम्बेडकर 18 मार्च, 1956 को आगरा आए थे। यहां उन्होंने रामलीला मैदान में बड़ी सभा की थी। यहां से जाने के लगभग नौ माह बाद छह दिसम्बर, 1956 को डॉ. अंबेडकर का देहांत हो गया। बाबा साहब ने आगरा में बुद्ध प्रतिमा अपने हाथों से स्थापित की थी।
आगरा में स्थापित की बुद्ध प्रतिमा
18 मार्च 1956 को रामलीला मैदान, आगरा में सभा करने के बाद बाबा साहब ने चक्कीपाट में तथागत महात्मा बुद्ध की प्रतिमा अपने हाथों से स्थापित की। मूर्ति आज भी पूर्वोदय बुद्ध विहार में देखी जा सकती है। जुलाई 1957 को बौद्ध भिक्षु कौडिन्य ने आगरा आकर विशाल बुद्ध विहार का निर्माण कराया। सन 1967 में इसकी देखभाल के लिए बुद्ध विहार प्रबंध समिति बनाई गई, जो वर्तमान में भी इसकी देखरेख का जिम्मा संभाल रही है। डॉ. अम्बेडकर ने 18 मार्च, 1956 को रामलीला मैदान में लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा था- ‘अगर मैं आगरा के लोगों की भावनाओं को पहले समझ लेता तो बहुत पहले ही बौद्ध धर्म ग्रहण कर लेता, लेकिन अभी भी देर नहीं हुई है। इस छुआछूत और जातिवाद के खात्मे को बौद्ध धर्म ग्रहण करूंगा.....’ आगरा से जाने के बाद उन्होंने नागपुर (महाराष्ट्र) में बौद्ध धर्म ग्रहण कर लिया। उन्होंने धर्म परिवर्तन की नींव आगरा डाली थी।
दलितों का गढ़
दलितों के मसीहा डॉ. भीमराव अंबेडकर की नजर में आगरा बहुत अहम था। वह मानते थे कि पंजाब, महाराष्ट्र के बाद आगरा दलितों का सबसे बड़ा गढ़ है। पहली बार आगरा आगमन में ही डॉ. अंबेडकर ने भांप लिया था कि आगरा दलित आन्दोलन में मील का पत्थर साबित होगा।आगरा में अपने ऐतिहासिक भाषण में बौद्ध धर्म को ग्रहण करने की इच्छा जताते डॉ. अंबेडकर ने कहा था कि मैं जिस धर्म को आपको दे रहा हूं, उसका आधारा बहुजन हिताय, बहुजन सुखाय है। इसमें आत्मा परमात्मा का बखेड़ा नहीं है, न ही खुदा का झगड़ा है, इसमें मानव मात्र का कल्याण है। इसमें समानता, भाईचारा, न्याय और मानवता की सेवा भावना भरी हुई है। इसका आधार असमानता नहीं है। बुद्ध का धम्म इसी भारत की पवित्र भूमि का है।
UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..
UP Lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ा तरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download करें patrika Hindi News App .
Published on:
14 Apr 2019 09:52 am
बड़ी खबरें
View Allआगरा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
