यहां से निकला बारावफात का जुलूस
ईद मीलादुन्नवी के अवसर पर गढ़ैया हकीमान हॉस्पीटल से विशाल जुलूस ए मोहम्मदी शुरू हुआ। इस जुलूस की अगुवाई सैय्यद इरफान अहमद सलीम व समी आगाई ने संयुक्त रूप से की। इस जुलूस में शामिल होने के लिए करबला से शम्मी कुरैशी एवं बेगम डियौढ़ी पाय चौकी से सूफी बुंदन मियां के नेतृत्व में निकला, जो हॉस्पीटल, रोड पर पहुंचा। वहीं एक विशाल जुलूस फुव्वारा चौराहा, किनारी बाजार, कसरेट बाजार, सुभाष बाजार होते हुए शाही जामा मस्जिद पर पहुंचकर हाजी विलाल कुरैशी के नेतृत्व वाले जुलूस में शामिल हुआ।