10 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Agra Crime: दिवाली की रात आठ वर्षीय बालिका की हत्या, तंत्र-मंत्र के लिए हत्या का शक

Agra Crime: यूपी के आगरा में आठ वर्षीय बालिका की गला दबाकर हत्या कर दी गयी। उसका शव झाड़ियों में बंद बोरे में मिला। शव पर ब्लेड से कट के भी निशान हैं।

2 min read
Google source verification

आगरा

image

Mohd Danish

Nov 02, 2024

Eight year old girl murdered in Agra on Diwali night

Agra Crime: दिवाली की रात आठ वर्षीय बालिका की हत्या।

Agra Crime News: उत्तर प्रदेश के आगरा में थाना मलपुरा क्षेत्र के नहर दक्षिणी बाइपास स्थित गांव मिर्जापुर में आठ वर्षीय बालिका की गला दबाकर हत्या कर दी गयी। उसका शव झाड़ियों में बंद बोरे में मिला। शव पर ब्लेड से कट के भी निशान हैं। शव मिलते ही घर में कोहराम मच गया। इलाके में सनसनी फैल गई। सनसनीखेज वारदात से गुस्साए लोगों ने बालिका का शव नहर दक्षिणी बाइपास पर रखकर जाम लगा दिया। तीन घंटे तक हंगामा होता रहा। आशंका है कि तंत्र-मंत्र के चक्कर में दीवाली की रात बालिका को अगवा कर हत्या की गयी है।

थाना मलपुरा क्षेत्र के गांव मिर्जापुर निवासी अशोक कुमार की आठ वर्षीय बेटी रोशनी दीवाली वाले दिन गुरुवार शाम करीब छह बजे घर के बाहर खेल रही थी। अचानक वह लापता हो गयी। घर में अफरा-तफरी मच गयी। अशोक कुमार ने बताया कि उसने बेटी को खोजने का काफी प्रयास किया। परंतु रोशनी कहीं नहीं मिली। कोई सफलता न मिलने पर उन्होंने देर रात थाना मलपुरा पहुंचकर पुलिस को जानकारी दी।

पुलिस भी हरकत में आ गई। पूरी रात बालिका का कहीं पता नहीं चला। शुक्रवार सुबह परिजनों व पुलिस ने एक बार फिर बालिका की खोज शुरू की। थाना मलपुरा प्रभारी पवन कुमार सैनी फोर्स के साथ गांव पहुंचे। उन्होंने परिजनों से घटना के बारे में विस्तार से जानकारी की। सीसीटीवी फुटेज चेक किए।

एक फुटेज में आठ वर्षीय रोशनी नहर दक्षिणी बाइपास की ओर जाते हुए दिखाई दी। उसके बाद अचानक लापता हो गई। लगभग दस बजे पुलिस को सफलता हाथ लगी। झाड़ियों में रोशनी का शव बंद बोरे में मिला। पास ही एक गड्डा खुदा था। आशंका व्यक्त कि जा रही है कि हत्यारे ने बालिका के शव को ठिकाने लगाने के लिए गड्डा खोदा था। बालिका का शव मिलते ही परिवार में कोहराम छा गया। आक्रोशित परिजनों व ग्रामीणों ने नहर दक्षिणी बाइपास पर बालिका का शव रखकर जाम लगा दिया। हत्याकांड का जल्द खुलासा व हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। देखते ही देखते बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर इकले हो गए। न्यू दक्षिणी बाइपास पर जाम लगने की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आ गयी।

एसीपी सैया देवेश सिंह, एसीपी खेरागढ़ इमरान अहमद तीन सर्किल के फोर्स को लेकर मौके पर पहुंचे। परिजनों को समझाने का प्रयास किया। काफी देर तक हंगामा हुआ। तीन घंटे तक नहर दक्षिणी बाइपास पर जाम लगा रहा। करीब एक बजे पुलिस के ठोस कार्रवाई के आश्वासन पर ही ग्रामीणों ने जाम खोला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। वहीं देर रात आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बच्ची की मौत का कारण गला और मुहं दबाकर दम घुटने से बताया गया है। एसीपी सैंया देवेश सिंह ने कहा कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस हत्यारे की तलाश कर रही है। परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।