8 मार्च 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भैंस बेचने की कीमत जन देकर चुकानी पड़ी, आगरा में बुजुर्ग महिला की गला काटकर हत्या

महिला के चार बेटे हैं लेकिन अकेली रहती थी महिला एक दिन पहले 48 हजार रुपये में बेची थी भैंस

less than 1 minute read
Google source verification

आगरा

image

shivmani tyagi

Dec 25, 2020

पत्रिका न्यूज़ नेटवर्क
आगरा. गुरुवार रात लूटपाट के बाद एक बुजुर्ग महिला की बेरहमी से गला रेतकर हत्या कर दी गई। सुबह उसका शव घर में फर्श पर पड़ा मिला। घटनाथाना एत्माद्दौला क्षेत्र की है। एसपी सिटी ने फोर्स के साथ मौके पर पहुंचकर बारीकी से घटनास्थल का निरीक्षण किया। प्राथमिक पड़ताल के बाद पुलिस को शक है कि इस घटना को महिला के किसी करीबी नहीं अंजाम दिया है। महिला के चार बेटे हैं। सभी अलग-अलग रहते हैं और वह वह घर में अकेली रहती थी।

20 साल पहले हुई थी पति की मौत
एत्माद्दौला थाना क्षेत्र के मोती महल स्थित शम्भू नगर में रहने वली 60 वर्षीय उर्मिला देवी के पति बच्चू सिंह की 20 साल पहले मौत हो चुकी है। गुरुवार को उर्मिला ने अपनी एक भैंस बेची थी जिसके बदले उन्हें 48 हजार रुपए मिले थे। शुक्रवार को जब सुबह वह लोगों को नहीं दिखी तो आसपास के लोगों ने घर में झांक कर देखा। घर में उर्मिला बेसुध हालत में पड़ी हुई थी। पड़ोसियों ने तुरंत महिला के बेटों को सूचना दी।

यह भी पढ़ें: बेटे की चाह में पिता ने एक साल की बेटी को बेरहम से माैत के घाट उतारा

एक बेटे मुकेश ने बताया की उसकी मां का गला का रेत दिया गया है। किसी ने रात में उसकी मां की हत्या कर दी है। घटना की जानकारी मिलते ही एसपी सिटी सहित थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घर में सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा था। नकदी और जेवरात गायब मिले हैं। पुलिस लूटपाट की आशंका जता रही है।