5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ की फर्जी फोटो फेसबुक पर डालीं, हिंदू युवा वाहिनी ने की शिकायत

हरियाणा यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष की फेसबुक प्रोफाइल पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की फर्जी फोटो पोस्ट की गई हैं। हिंदू युवा वाहिनी म

2 min read
Google source verification

आगरा

image

Amit Sharma

Aug 21, 2017

UP CM Yogi Adityanath

बरेली। सोशल मीडिया के तमाम प्लेटफार्म जहां एक ओर लोगों को फायदे पहुंचा रहे हैं वहीं दूसरी तरफ तमाम खुराफाती लोग सोशल मीडिया का प्रयोग कर लोगों को बदनाम करने का काम भी कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का फर्जी अश्लील फोटो सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक पर वायरल हुआ है।हरियाणा के रहने वाले विशु प्रधान के फेसबुक अकाउंट से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की फर्जी अश्लील तस्वीरें वायरल की गयी हैं।

मुख्यमंत्री की छवि खराब करने को किया पोस्ट

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की फर्जी फोटो वायरल होने से युवा वाहिनी के नेताओं कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश है। सोमवार को हिंदू युवा वाहिनी के नेताओं ने विशु प्रधान के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने के लिए शिकायत दर्ज कराई है। हिन्दू युवा वाहिनी के नेता एसएसपी ऑफिस पहुंचे और उन्होंने इस पूरे मामले को एसपी क्राइम को बताया।हिंदू युवा वाहिनी के नेता अनुज प्रताप सिंह ने बताया कि विशु प्रधान नाम का युवक जो कि हरियाणा का निवासी है ने अपने फेसबुक पोस्ट के माध्यम से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बारे में आपत्तिजनक मैसेज प्रसारित किया जा रहा है। विशु प्रधान की इस पोस्ट पर काफी तादात में लोगों के द्वारा भद्दे कमेंट किए जा रहे हैं।ये मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की छवि को धूमिल करने के लिए षड्यंत्र किया जा रहा है।

शिकायत पर जांच शुरू

एसपी क्राइम रमेश कुमार भारतीय ने बताया कि इस मामले की जांच के आदेश दिए हैं और मामले में कड़ी कार्रवाई की जाएगी। हिंदू युवा वाहिनी ने शिकायती पत्र के साथ विशु प्रधान की फेसबुक की पोस्ट और उसके फेसबुक पेज की फोटो कॉपी भी लगाई है। जिसमें विशु प्रधान को रोहतक हरियाणा जिला यूथ कांग्रेस का जनरल सेकेट्री बताया गया है।

इन्होंने की शिकायत

इस प्रकरण की शिकायत करने वालों में हिंदू युवा वाहिनी के ईशान सक्सेना, अमित गुप्ता, राजकुमार सक्सेना, जतिन, शशांक, योगेन्द्र शर्मा, अनुज शर्मा आदि शामिल रहे।

ये भी पढ़ें

image