6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

तेज बारिश का कहर, ढ़हे कई मकान, किसान की मौत, बच्ची फंसी मलबे में

मकान के मलबे में फंसी बच्ची को निकालने के लिए पुलिस का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी।

2 min read
Google source verification

आगरा

image

Dhirendra yadav

Jul 26, 2018

collapse of house

collapse of house

आगरा। आगरा में तेज बारिश ने जमकर कहर बरपाया। बीती रात शुरू हुई बारिश से शहर से लेकर देहात तक चार जगह से बड़ी खबर रही, जहां मकान और इमारत के गिरने से बड़े हादसे हुए। थाना मलपुरा क्षेत्र के धनौली गांव में तेज बारिश के चलते मकान ढ़ह गया, जिसमें बच्ची सहित चार लोग दब गए, जिसमें से तीन लोगों को तो निकाल लिया गया, लेकिन बच्ची को निकालने का प्रयास जारी है।

ये भी पढ़ें - जयपुर-आगरा की फ्लाइट फिर होगी शुरू, 80 सीटर के लिए मांगी गई अनुमति

House " src="https://new-img.patrika.com/upload/2018/07/26/ba2_3158731-m.jpg">

यहां हुई बड़ी घटना
थाना मलपुरा क्षेत्र के धनौली गांव के पास स्थित अजीजपुर में तेज बारिश कारण एक मकान ढह गया। इस मकान के मलबे में परिवार के अंदर मौजूद सभी सदस्य दब गए। तीन लोगों को तो सुरक्षित निकाल लिया गया, लेकिन तीन साल की मासूम अभी तक मकान के मलबे में फंसी हुई है, जिसके निकालने के लिए पुलिस का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। सूचना पर पर एसडीएम भी पहुंच गए हैं। लगातार बारिश में भी पुलिस और प्रशासन के लोग रेस्क्यू ऑपरेशन के जरिए परिवार की 3 साल की मासूम बच्ची को सुरक्षित निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें - सिविल एयर टर्मिनल के कार्य ने पकड़ी रफ्तार, जल्द कार्य पूरा होने की उम्मीद

यहां की दूसरी घटना
वहीं दूसरी घटना थाना एत्मादपुर क्षेत्र के गांव नगला काले की है। यहां पर बारिश के कारण लक्ष्मण सिंह का मकान गिर गया। मकान की कच्ची दीवार के नीचे दबकर लक्ष्मण सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर थाना एत्मादपुर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं तीसरी घटना बल्केश्वर की है। यहां पर बसंत मार्केट का भवन तेज बारिश के कारण गिर गया। इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

ये भी पढ़ें - Big Breaking: स्कूल बस पलटी, एक दर्जन से अधिक बच्चे घायल, दो की हालत गंभीर