
accident
आगरा। बेटे की शादी का कार्ड बांटने रिश्तेदार के घर जा रहे एक किसान की दुर्घटना में मौत हो गई। रास्ते में एक ट्रक ने बाइक सवार किसान को टक्कर मार दी जिससे वे सड़क पर गिर गए।पुलिस ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया लेकिन वहां किसान को मृत घोषित कर दिया गया।
ये है मामला
घटना खेरिया मोड़ की है। दरअसल बर्गवां खुर्द, जगनेर निवासी एक 55 वर्षीय किसान गजेंद्र सिंह के घर बेटे की शादी 12 फरवरी को है। पूरा परिवार शादी की तैयारियों में जुटा था। गजेंद्र सिंह भी रिश्तेदारों के घर में बेटे की शादी का कार्ड बांटने के लिए गुरुवार को निकले थे। तभी एक रिश्तेदार के घर जाते समय खेरिया मोड़ पर ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इस दौरान वे नीचे गिर गए। उनके सिर में चोट आयी। देखते ही देखते भीड़ इकट्ठी हो गई। लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को एसएन मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने ट्रक चालक को पकड़ लिया है और ट्रक को कब्जे में ले लिया। वहीं मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
Published on:
31 Jan 2020 12:24 pm
बड़ी खबरें
View Allआगरा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
