Aadhar Card को Pan Card अब तक लिंक न होने के कारण जिन लोगों को Income Tax Return फाइल करने में समस्या आ रही थी, उनके लिए अब एक खुशखबरी है। लिंकिंग करने में परेशानी की लगातार शिकायतों को देखते हुए फिलहाल केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड ने Aadhar और Pan Card लिंक किए बिना भी ITR फाइल करने की इजाजत दे दी है। लेकिन उन लोगों को अपने आधार का विवरण E-ITR में करना होगा। इससे लोगों को काफी राहत मिलेगी।