
Fire in car
आगरा। शुक्रवार की रात्रि में बड़ा हादसा हो गया। कार में अचानक ही आग लग गई। कार में सवार एक ही परिवार के पांच लोग जिन्दा जलने से बच गए। जैसे-तैसे बाहर निकले। इसके साथ ही कार धू-धू करके जल गई। हीराबाग, दयालबाग निवासी राजकुमार गुप्ता की बहन पार्श्वनाथ पंचवटी, ताजनगरी फेस-2 में रहती हैं। वे अपने परिवार के साथ उनसे मिलने गए थे। वहां से रात्रि में लौट रहे थे। महात्मा गाधी मार्ग पर नालबंद चौराहे के पास कार से धुआं निकलने लगे। उन्हें यह देखकर अचरज हुआ। कार रोकी तो आग लगने लगी। गुप्ता ने अपनी पत्नी और तीन बच्चों को कार से बाहर निकाला। तब तक कार ने आग पकड़ ली। अगर जरा सा भी देर हो जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था।
फायर ब्रिगेड पहुंची
मौके पर लोग रुक गए। किसी ने अग्निशमन विभाग को सूचित कर दिया। पानी डालकर आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक कार पूरी तरह से जल गई थी। नालबंद चौकी से पुलिस कर्मी पहुंचे। कुल मिलाकर बड़ा हादसा होने से बच गया। अग्निशमन विभाग का कहना है कि शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी है। लोग जब कार में अतिरिक्त कार्य कराते हैं, तो मूल वायरिंग से छेड़छाड़ की जाती है। इसी कारण आग लग जाती है।
Updated on:
20 Oct 2018 03:04 pm
Published on:
20 Oct 2018 03:04 pm
