19 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

फिर घने कोहरे ने दी दस्तक, जानिए कैसा रहेगा मौसम का हाल

कोहरे और सर्दी में बच्चे ठिठुरते हुए स्कूल पहुंचे।

2 min read
Google source verification

आगरा

image

Dhirendra yadav

Jan 18, 2018

Current Status Visibility

Current Status Visibility

आगरा। कुछ दिन तक की राहत के बाद आगरा में एक बार फिर घने कोहरे ने दस्तक दी है। गुरुवार सुबह की शुरुआत घने के साथ हुई। पिछले दिनों से मौसम बिलकुल साफ था। गुनगुनी धूप के साथ सुबह की शुरुआत हो रही थी, लेकिन गुरुवार सुबह जब आंख खुली, तो कोहरे की धुंध से सबकुछ धुंधला नजर आ रहा था।

ये भी पढ़ें -

सीएम योगी ने दिया ताज सिटी आगरा को मेट्रो का उपहार, जानिए कब दौड़ेगी यहां मेट्रो


बढ़ गई सर्दी
गुरुवार सुबह घने कोहरे और शीत लहर से लोग घरों में कैद हो गए, सडकों पर वाहन रेंग रेंग कर चले, सुबह 9 बजे तक घना कोहरा था। वहीं, 5 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से शीत लहर चलती रही। सुबह नौ बजे तापमान 10 डिग्री पर पहुंच गया। वहीं सबसे अधिक परेशानी स्कूल के बच्चों को हुई। कोहरे और सर्दी में बच्चे ठिठुरते हुए स्कूल पहुंचे।

ये भी पढ़ें -

भागवत कथा के अंतिम दिन हजारों भक्तों को पहनाये गए हेलमेट, जानिए क्यों

मौसम अभी ऐसा ही रहेगा
आगरा में ठंड से लोग जम रहे हैं, तापमान 5 डिग्री है और छह किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से शीत लहर चल रही है। शीत लहर में आते ही हाथ पैर सुन्न हो रहे हैं, मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि मौसम अभी ऐसा ही रहेगा। गुरुवार को प्रदेश का दूसरा सबसे ठंडा शहर आगरा रहा, आगरा का तापमान 3. 9 डिग्री पहुंच गया था। आगरा में गलन भरी सर्दी पड रही है, सुबह से घना कोहरा छाया रहा, सात बजे तक द्रश्यता शून्य रही। वहीं, तापमान पांच डिग्री तक पहुंच गया। सुबह आठ बजे कोहरा हल्का हुआ लेकिन चार किलोमीटर प्रति घंटा की दर से शीत लहर चल रही है।

ये भी पढ़ें -

पब्लिक कनेक्ट: व्यापारियों के आगे टोरंट पावर के मंसूबे हुए ध्वस्त, जानिए क्या हुआ

साइबर कैफे से लाखों की चोरी