
अजय सिंह के निधन पर आगरावासियों ने शोक जताते हुए कहा कि आगरा में ताज महोत्सव की शुरुआत का श्रेय पूर्व केंद्रीय मंत्री को ही जाता है।
आगरा. ताजनगरी में आगरा महोत्सव (Agra Mahotsav) की शुरुआत करने वाले पूर्व केंद्रीय मंत्री अजय सिंह चाहर (Former Union Minister Ajay Singh) का मंगलवार को निधन हो गया। 70 वर्षीय अजय सिंह ने हरियाणा के गुरुग्राम स्थित अपने निवास पर अंतिम सांस ली। बीते कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। आगरा (Agra) के समाजसेवी अरविंद चाहर ने उनके निधन की जानकारी दी। अजय सिंह मूलरूप से आगरा जिले की किरावली तहसील के गांव जैंगारा के रहने वाले थे। उनके पिता कैप्टन भगवान सिंह बुलंदशहर के जिलाधिकारी थे। अजय सिंह के निधन पर आगरावासियों ने शोक जताते हुए कहा कि आगरा में ताज महोत्सव की शुरुआत का श्रेय पूर्व केंद्रीय मंत्री को ही जाता है।
खास बातें
- जन्म- 15 अगस्त 1950
- 1989 के लोकसभा चुनाव में जनता दल के टिकट पर सांसदी जीते थे
- 1986 से 1989 तक उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सदस्य रहे
- दिल्ली के सेंट स्टीफन कॉलेज से स्नातक और न्यूजीलैंड में स्नातकोत्तर की डिग्री की
- न्यूजीलैंड में टेलीविजन में पब्लिसिटी और प्रोमोशन अधिकारी रहे
- विश्वनाथ प्रताप सिंह सरकार में उप रेलमंत्री बने
- पत्रकारिता से शुरू किया था करियर, संपादक भी रहे
- आगरा से मुंबई तक लश्कर एक्सप्रेस चलवाई थी
- अछनेरा में कोच फैक्टरी मंजूर कराई
Updated on:
09 Jun 2020 06:48 pm
Published on:
09 Jun 2020 06:38 pm
बड़ी खबरें
View Allआगरा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
