2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दर्दनाक खबरः नाले में गिरकर चार साल के बच्चे की मौत

दो बजे गिरा और शाम को शव मिला, नगर निगम ने सफाई के बाद नाले पर नहीं लगाए पत्थर

2 min read
Google source verification
drainage

drainage

आगरा। यह खबर दर्दनाक है। यह खबर नगर निगम की घनघोर लापरवाही का प्रमाण है। खुले नाले में चार वर्षीय बालक की डूबकर मौत हो गई। असमय हुई मौत से हर कोई सकते में आ गया।

यह भी पढ़ें

एसडीएम ने आॅटो चालक को फोन पर दी उठवा लेने की धमकी, आॅडियो वायरल

2019 में भाजपा का नाम लेने वाला नहीं मिलेगा: रामजीलाल सुमन

दो बजे हुआ गायब

चार साल का नमन त्यागी पुत्र राजवीर त्यागी डॉ. राय स्कूल में नर्सरी का छात्र था। थाना सदर के शमसाबाद रोड स्थित बैंक कॉलोनी में डॉ. राय स्कूल के पास रहता था। गुरुवार को अपराह्न दो बजे के आसपास घर के बाहर खेल रहा था फिर अचानक गायब हो गया। काफी ढूंढा नहीं मिला। परिजनों ने थाना पुलिस को नमन के गायब होने की तहरीर दी।

यह भी पढ़ें

कमरे में नहीं था कोई, कमरें में अकेली थी किशोरी, मौका देखकर घुसा पड़ोसी और...

एसडीएम ने आॅटो चालक को फोन पर दी उठवा लेने की धमकी, आॅडियो वायरल

शाम को नाले में मिला शव

शाम के समय अचानक ही घर के बाहर नाले में चप्पल तैरती दिखाई दी। फिर पैर दिखाई दिए। देखा तो नमन था। घर वाले उसे लेकर डॉक्टर के पास गए, लेकिन उसकी मौत हो गई थी। नमन खेलते समय नाले में गिर गया था।

यह भी पढ़ें

प्रेमी से युगल के शादी करने पर पंचायत का तुगलकी फरमान

नगर निगम की लापरवाही

परिजनों का कहना है कि घर के बाहर नाले पर पत्थर लगे थे। सफाई के दौरान हटा दिए, लेकिन नगर निगम के कर्मचारियों ने सफाई के बाद लगाए नहीं। इसी नाले ने नमन की जान ले ली।

यह भी पढ़ें

एएमयू में स्ट्रीट पोल पर लिखाये गए क़ुरआन के कोट्स पर खड़ा हुआ विवाद

यह भी पढ़ें

मथुरा: अलर्ट के बीच होटलोंं और गेस्‌ट हाउस के लिए जारी हुई गाइडलाइन

Story Loader