12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नहाते समय चंबल नदी में डूबे चार युवक, एक की मौत एक बेसुराग, मृतक की एक माह पहले हुई थी शादी

— आगरा के बाह क्षेत्र का मामला, गोताखोरों की टीम युवक की तलाश में जुटी।

less than 1 minute read
Google source verification

आगरा

image

arun rawat

May 29, 2021

chambal river

युवक के डूबने पर एकत्रित भीड़

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
आगरा। चंबल नदी में नहाने गए चार युवक गहराई में जाने की वजह से डूब गए। उनमें से दो लोगों को बचा लिया गया जबकि एक की मौत होने के बाद उसके शव को बरामद कर लिया और उनका एक साथी पानी के तेज बहाव के साथ बह गया। उसकी कहीं कोई सुराग नहीं लग सका है। गोताखोर नदी में युवक की खोज कर रहे हैं। युवक के नदी में डूबने के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो—रोकर बुरा हाल है।
यह भी पढ़ें—

आगरा पुलिस का जब सनी देओल से हुआ आमना—सामना, बाइक और तमंचा किया बरामद

नहाने के दौरान डूबे
शुक्रवार को थाना क्षेत्र के अंबाह निवासी 25 वर्षीय अर्जुन पुत्र राजबहादुर राठौर, उसका 22 वर्षीय मौसेरा भाई राजू पुत्र श्रीपाल राठौर, चिचौल पोरसा निवासी 23 वर्षीय ब्रजकिशेर पुत्र मुकेश राठौर बाह की चंबल नदी में नहाने गए थे। तीनों शोभाराम के बेटे रामनिवास के साथ गए थे। लोगों के मुताबिक राजू नदी में डूबने लगा। राजू को बचाने के लिए अर्जुन कूद गया वह भी गहरे पानी में डूबने लगा। उन्हें बचाने के लिए रामनिवास और ब्रजकिशोर भी कूद गए। वह भी गहराई में चले गए।
यह भी पढ़ें—

ससुरालियों ने घर से निकाली बहू, बैठी धरने पर


लोगों ने बचाया
वहीं पशुओं को चरा रहे चरवाहों ने अंदर घुसकर रामनिवास और ब्रजकिशोर को बचा लिया जबकि अर्जुन का शव कुछ दूरी से बरामद हो गया। राजू का अभी तक कोई पता नहीं चल सका है। गोताखोर उसकी तलाश में लगे हुए हैं। ग्रामीणों ने बताया कि अर्जुन की अभी एक माह पहले 28 अप्रैल को शादी हुई थी और वह अपने मामा हिम्मतपुर निवासी शोभाराम राठौर के यहां आया था। अर्जुन की मौत से हिम्मतपुर और अंबाह में मातम पसर गया है। वहीं परिजनों का रो—रोकर बुरा हाल है।

बड़ी खबरें

View All

आगरा

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग