30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अब फौजी के खाते से पार हुए 80 हजार रुपए, जानिए पूरा मामला!

सेना में हवलदार घनश्याम सिंह सोलंकी को शातिरों ने लगाया चूना, खाते से 80 हजार रुपए निकाले। कार्ड क्लोनिंग की आशंका।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आगरा

•

image

suchita mishra

•

Updated: 20 Nov 2019, 11:12 AM IST

atm1.jpg

Demo

आगरा। मलपुरा के मिढ़ाकुर निवासी फौजी घनश्याम सिंह सोलंकी के साथ ठगी का मामला सामने आया है। उनके खाते से 80 हजार रुपए निकाल लिए गए। फौजी को इस मामले में पेट्रोल पंप के एक कर्मचारी पर शक है क्योंकि 14 नवंबर को उन्होंने आगरा जयपुर हाईवे पर स्थित एक पेट्रोल पंप से बाइक में पेट्रोल डलवाया था। उस समय उन्होंने पेमेंट के लिए अपना कार्ड वहां के कर्मचारी को दिया था। फौजी को शक है कि उनके कार्ड की क्लोनिंग की गई है। उन्होंने थाना सिकंदरा में इस मामले को लेकर तहरीर दी है।

यह भी पढ़ें:नवोदय छात्रा प्रकरण: यूपी सरकार के खिलाफ बड़े आंदोलन की तैयारी में कांग्रेस, जानिए पूरा मामला!

ये है मामला
मिढ़ाकुर निवासी घनश्याम सिंह सोलंकी सेना में हवलदार हैं। वर्तमान में उनकी तैनाती राजस्थान के सूरतगढ़ में है। वो छुट्टी पर अपने घर आए हुए थे। 14 नवंबर को वो बाइक लेकर अपने घर से बाहर निकले तो आगरा जयपुर हाईवे पर स्थित एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल डलवाया। एटीएम कार्ड से तीन बार के प्रयास के बाद भी पेमेंट नहीं हुआ। ऐसे में पेट्रोल पंप का एक कर्मचारी उनसे कार्ड लेकर गया और ऑफिस में रखी मशीन से पेमेंट किया। इस दौरान उसने फौजी से पिन भी पूछ लिया। पेमेंट करने के बाद उसने एटीएम कार्ड और पेमेंट की रसीद उनको लाकर दे दी। इसके बाद वे चले आए।

17 नवंबर की रात करीब 11:52 बजे से 12:03 बजे के बीच घनश्याम सिंह के खाते से 10-10 हजार रुपये करके 80 हजार रुपये निकाल लिए गए। सुबह जब उन्होंने अपना फोन उठाया तब मैसेज देखकर इस बात की जानकारी हुई। रुपए शास्त्रीपुरम में बैंक ऑफ इंडिया और सिकंदरा रोड स्थित आईसीआईसीआई बैंक के एटीएम से निकाले गए थे। इसके बाद वे शिकायत लेकर बिचपुरी चौकी पर गए। वहां से उन्हें जगदीशपुरा थाने भेज दिया गया। जगदीशपुरा थाने से फौजी को सिकंदरा थाने भेजा गया। मंगलवार को उन्होंने सिकंदरा थाने में अपनी तहरीर दी। फिलहाल इस मामले को जांच के लिए साइबर सेल के पास भेज दिया गया है।

बड़ी खबरें

View All

आगरा

उत्तर प्रदेश