आगरा। वर्तमान समय में युवा गम्भीर रोगों से ग्रसित हैं। सौ बीमारियों की जड़ तो मोटापा ही है। इसके अलावा थायरॉइड, ब्लड प्रेशर, डायबिटीज, ह्रदय रोग, नींद न आना, कब्ज , नपुंसकता, बाँझपन, अवसाद, आत्महत्या का विचार आदि से भी युवा ग्रसित हैं। इन से बचना है तो योग करें। योग हमें शारीरिक मजबूती के साथ मानसिक रूप से भी सबल बनाता है।