21 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

निकोलस सरकोजी के बाद मैक्रों देखेंगे ताजमहल लेकिन, आगवानी को योगी नहीं आएंगे

ताजमहल का दीदार करने आ रहे फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों

2 min read
Google source verification

आगरा

image

Abhishek Saxena

Mar 11, 2018

taj mahal

आगरा। फ्रांस के राष्ट्रपतियों को ताजमहल बहुत पसंद आता है। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से पहले ताजमहल का दीदार करने आए तत्कालीन राष्ट्रपति निकोलस सरकोजी को ताज ने अपनी ओर ऐसा आकर्षित किया कि वे दो बार ताजमहल का दीदार करने आए। लेकिन, ताजमहल से कहीं अधिक लोकप्रिय दौरा उनका फतेहपुरसीकरी का रहा था। यहां उन्होंने चिश्ती की दरगाह पर मन्नत का धागा बांधा और एक वर्ष बाद उनको खुशियों के रूप में बेटी हुई। अब भारत और फ्रांस के रिश्तों को मजबूत करने के लिए आगरा आ रहे फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों भी ताजमहल का दीदार करेंगे और रिश्तों की एक नई पटकथा लिखेंगे।

योगी नहीं आएंगे, डिप्टी सीएम करेंगे आगवानी
ताजमहल देखने के लिए आगरा आ रहे फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों की आगवानी सीएम योगी नहीं करेंगे। उनकी आगवानी के लिए आगरा में उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा पहुंच रहे हैं। इससे पहले ये चर्चा थी कि खुद सीएम योगी फ्रांस के राष्ट्रपति का स्वागत करने के लिए खोरिया एयरपोर्ट पहुंचेंगे। डिप्टी सीएम डॉ.दिनेश शर्मा फ्रांस के राष्ट्रपति का स्वागत करने खोरिया एयरपोर्ट जाएंगे। इसके बाद सर्किट हाउस आ जाएंगे। फ्रांस के राष्ट्रपति ताज का दीदार करके जब खोरिया हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे तो वहां डिप्टी सीएम मौजूद होंगे।

ये है राष्ट्रपति का कार्यक्रम
गौरतलब है कि रिपब्लिक ऑफ फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों शुक्रवार से चार दिवसीय भारत दौरे पर हैं। और रविवार को ताजमहल का दीदार करने आगरा पहुंच रहे हैं। कार्यक्रम के तहत राष्ट्रपति 11 मार्च को शाम चार बजे दिल्ली हवाई अड्डे से अपनी विशेष विमान से आगरा के लिए उड़ान भरेंगे। शाम 4:45 बजे खेरिया हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे। यहां से वह सीधे ताजमहल के लिए रवाना होंगे। शाम 5:10 बजे प्रवेश करेंगे। वह लगभग एक घंटे तक संगमरमरी स्मारक का दीदार करेंगे। शाम 6:10 बजे खेरिया हवाई अड्डे के लिए निकलेंगे और 6:40 बजे दिल्ली के लिए उनका विमान उड़ान भरेगा।