1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

#FriendshipDay2019 विशेष बच्चों के लिए खास बन गया ये दिन

आगरा में विशेष बच्चों के साथ फ्रेंडशिप डे (Friendship day) का आयोजन किया गया।

2 min read
Google source verification

आगरा

image

Dhirendra yadav

Aug 05, 2019

 Friendship day

Friendship day

आगरा। शाइनिंग यूथ फाउंडेशन (Shining youth Foundation) संस्था द्वारा विंग्स ऑफ ऑटिज्म, आगरा में विशेष बच्चों के साथ फ्रेंडशिप डे (Friendship day) का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बच्चों के लिए केक, खाना और विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। बच्चों ने डांस (Dance) भी किया। इस तरह विशेष बच्चों के लिए खास दिन बन गया।

ये भी पढ़ें - धारा 370 और 35ए के फैसले को लेकर ब्रज में जश्न का माहौल, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे ये मैसेज

समाज की धारना को बदलना होगा
मुख्य अतिथि शुभ्र अग्रवाल ने विशेष बच्चों के कार्यक्रम में उपस्थित होने पर खुशी जताई। साथ ही इनके मां बाप की सारहना की जो इन बच्चों को पढ़ा रहे हैं। विंग्स ऑफ ऑटिज्म संस्थान की भी तारीफ की। उन्होंने अंत में कहा कि "ये वो बच्चे हैं जो भगवान की सबसे खूबसूरत चीज हैं, पर समाज के बॉक्स में शामिल नहीं होते, हमें इस धारणा को बदलना होगा।"

ये भी पढ़ें - फेसबुक पर दोस्ती, प्यार और धोखा, खाकी पर फिर लगा आरोप

मित्रता दिवस पर पहली बार याद किया
विंग्स ऑफ ऑटिज्म की संचालिका ने शाइनिंग यूथ फाउंडेशन के इस कदम की तारीफ की। कहा कि बहुत लोग स्वतंत्रा दिवस ओर गणतंत्र दिवस पर तो इन्हें याद करते है, पर शाइनिंग यूथ फाउंडेशन ने पहली बार मित्रता दिवस इन विशेष बच्चों के साथ मनाने की पहल की है। उन्होंने संस्था के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया। अतिथियों ने उपस्थित रहे संस्था अध्यक्ष पीयूष अग्रवाल, किशोर खन्ना, सजल गर्ग, विशाल सैनी, मान्या शर्मा और संस्था के कार्यकारी अध्यक्ष देवाशीष शर्मा। देवांश भट्ट, पुष्पेन्द्र तोमर, शौर्य सिंह, अनन्या अग्रवाल, आयुषी, मुस्कान, शिवांगी, हनिशा, स्तुति आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन गजल कुरैशी ने किया।

ये भी पढ़ें - Jammu-Kashmir में धारा 370 और 35ए के फैसले के बाद ब्रज में हाई अलर्ट

Story Loader